देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पर कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान

सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पर कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान

गोरखपुर उत्तर प्रदेश सरकार की ‘सेवा, सुरक्षा और सुशासन’ नीति के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में आज वार्ड नंबर 07 के सैनिक विहार क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों से संबंधित पुस्तिका और फोल्डर वितरित किए।महानगर मंत्री मनोज अग्रहरि ने जनसंवाद के दौरान कहा कि योगी सरकार ने बुनियादी ढांचे, निवेश, कानून व्यवस्था, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। इन प्रयासों से उत्तर प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और एक खुशहाल प्रदेश के रूप में उभरा है।वहीं, महानगर मीडिया प्रभारी इंजीनियर बृजमोहन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और बेहतर कार्यशैली के कारण अन्य राज्यों के लिए एक रोल मॉडल बन गया है। खास तौर पर कानून और व्यवस्था के मामले में राज्य ने अनुकरणीय प्रदर्शन किया है। उन्होंने आगे कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार लोक कल्याण के पथ पर चलते हुए प्रदेशवासियों के सपनों को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।इस जनसंपर्क अभियान में राजेश पासवान, डॉ. ओपी सिंह, सुनीता पाण्डेय, दयानंद साहनी, विजय प्रकाश सिंह, बबलू त्रिपाठी, उमेश यादव, मुन्ना लाल, उमाकांत मिश्रा, नागेंद्र पासवान सहित बड़ी संख्या में स्थानीय पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। यह अभियान सरकार और जनता के बीच संवाद को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम साबित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
16:03