शहीद भगत सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर क्रांति दिवस मनाया

वो मुझे मार सकते है मेरे विचारों को नहीं मार सकते
वो मेरे शरीर को कुचल सकते हैँ आत्मा को नहीं
इंकलाब जिंदाबाद
शामगढ़:-आज का दिन हमारे देश को आजादी दिलाने वाले वीर भगत सिंह राजगुरु और सुखदेव के बलिदान का दिवस है संपूर्ण राष्ट्र में आज के दिन क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाता है
आज शामगढ़ में अमर शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि नपा अध्यक्षा श्रीमती कविता नरेंद्र कुमार यादव द्वारा आड़ा बाजार शामगढ़ मे भगत सिँह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित कर मनाई
पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार ने कार्यक्रम के द्वारा दौरान अपने विचार रखते हुए महान क्रांतिकारी भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए नपा अध्यक्ष श्रीमती कविता नरेंद्र यादव को धन्यवाद दिया जिन्होंने नगर में महापुरुषों की प्रतिमाओं को स्थापित करके उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान की हैं कार्यक्रम के दौरान नपा अध्यक्ष ने उदारता दिखाते हुए सर्वप्रथम दो वरिष्ठजनों जो कि जनसंघ से पार्टी की सेवा में कर रहे हैं आप उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के करीबी भी हैं
रामचंद्र सोलंकी एवं श्याम सहगल (नेताजी)के द्वारा सर्वप्रथम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके पश्चात सभी ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
ये रहे मौजूद
नपा उपाध्यक्ष डाली बाई जोशी पूर्व मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह पवार धीरज संघवी पूर्व नपा अध्यक्ष अर्जुन सोनी राधेश्याम वेद मुकेश दानगढ़ स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर मनोज चौधरी गोपाल जोशी भारत विकास परिषद अध्यक्ष महेश मादलिया दीपू राठौर उमेश सिंह जादौन नरेंद्र सोनी अमित चौधरी श्याम पाटीदार दिनेश खाती पटेल पुष्कर काला दुर्गेश धनोतिया प्रताप रघुवंशी लकी पोरवाल हेमलता रतनावत पुष्कर फरक्या बद्री नरभेपुरिया सवारियां मंडवारिया पंकज धनोतिया पत्रकार साथी एवं कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता नगरवासी एवं नगर परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे