भोपालमध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में बजट सत्र के बाद होंगे तबादले, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

मध्‍य प्रदेश में बजट सत्र के बाद होंगे तबादले, कई जिलों में कलेक्टर भी बदलेंगे

 

भोपाल। विधानसभा का बजट सत्र 24 मार्च को समाप्त होने के बाद फिर तबादले होंगे। कुछ कलेक्टर बदले जाएंगे तो मंत्रालय स्तर पर भी वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। विभागीय स्तर पर भी तबादले के प्रस्ताव तैयार हैं। स्कूल शिक्षा सहित अन्य विभागों में तबादले प्रस्तावित हैं।

 

सूत्रों का कहना है कि विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद तबादलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। वहीं, प्रशासनिक आधार पर कुछ जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव कार्यालय के स्तर पर तैयारी है। मंत्रालय में भी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}