मनोरंजनमंदसौरमंदसौर जिला

मालवी फिल्म में दिखाई देगी धर्मराजेश्वर की प्राचीन वैभवता

मालवी फिल्म में दिखाई देगी धर्मराजेश्वर की प्राचीन वैभवता

मन्दसौर।  अंचल की विरासत और ऐतिहासिक धरोहर धर्मराजेश्वर मंदिर जिसका निर्माण कहा जाता है भीम द्वारा किया गया है। वहां पर थारो मारो प्रेम मालवी बोली की पहली रोमांटिक फिल्म की प्रोडक्शन टीम ने पूजा अर्चना के साथ में फिल्म की लोकेशन का अवलोकन किया।
पूज्य गुरुदेव व्यास जी के मार्गदर्शन में आपके पावन सानिध्य में भगवान विष्णु की पूजा अर्चना की आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव पंडित श्री जगदीश व्यास पैतृक चरण सेवक, ओम प्रकाश पुजारी, फिल्म थारो महारो प्रेम के निर्माता निर्देशक राजेंद्र राठौड़, अभिनेता संतोष जी परसाई, आर्टिस्ट एवं जर्नलिस्ट रूपेश कुमार सोलंकी सुदामा, बाल कलाकार मेहुल कुमार उपस्थित रहे।
एक ही पत्थर से निर्मित यह मंदिर मालवा की संस्कृति इतिहास और अंचल की सांस्कृतिक धरोहर को दर्शाता है। इस मंदिर का इस फिल्म में दर्शाया जाना निश्चित रूप से मंदिर के गौरव को विश्व पटल पर अंकित करने में मील का पत्थर साबित होगा।
राठौर साहब से जब चर्चा हुई तब आपने बताया कि इस मंदिर पर फिल्मांकन के बाद निश्चित रूप से पर्यटकों की यहां पर बढ़ोत्तरी होगी। मंदसौर जिला ऐतिहासिक एवं पर्यटक दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है और इस फिल्म के माध्यम से जिले की धरोहर गांधी सागर, पशुपतिनाथ मंदिर, अचेरा का किला, मंदसौर की प्राचीन गोवर्धन हवेली आदि महत्वपूर्ण लोकेशन फिल्म में दिखाई देगी। निर्देशक राजेंद्र राठौड़ ने इस विषय की जानकारी कलेक्टर महोदया श्रीमती अदिती गर्ग, विधायक महोदय हरदीप सिंह डंग और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के साथ यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव को भी दी है। मालवा के इन प्राचीन पर्यटन स्थलों का अगर प्रचार प्रसार किया जाए तो हमारा क्षेत्र में काफी अवसर मिलेंगे, पर्यटन के साथ-साथ युवा को रोजगार भी मिलेगा मध्य प्रदेश शासन को ग्रामीण पर्यटन को विशेष कर कर बढ़ावा देना चाहिए यह बात राजेंद्र राठौड़ ने विशेष कर पर्यटन विभाग के अधिकारियों को भोपाल अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}