
रजक समाज कि नवीन कार्यकारिणी का गठन, खनिवाल को अध्यक्ष, दरकुनिया को सचिव बनाया गया
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
रजक समाज समिति ताल द्वारा आज वृहद बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिसमें विभिन्न प्रकार के निर्णय समिति द्वारा लिए गए इसी तारतम्य में समाज हित में दो वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
नवीन कार्यकारिणी अंतर्गत रजक समाज ताल अध्यक्ष राजू खनिवाल, उपाध्यक्ष एवं सचिव रविं दरकुनिया, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा को उपस्थित सर्व समाज सदस्यों की सर्वानुमति से मनोनीत करते हुए, साफा बंधवाकर पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।
पूर्व अध्यक्ष प्रभु लाल परमार एवं उपाध्यक्ष/सचिव जगदीश खत्री का भी पुष्प मालाएं पहनाकर सम्मान कर विगत तीन वर्षों सफलतम गतिविधियों के लिए बधाई दी गई।
उक्त कार्यक्रम समस्त सकल पंच गणों क उप स्थिति में संपन्न किया गया।