मंदसौरमंदसौर जिला

महीना फागुन का कन्हैया खेल रहे होल ब्राह्मण सूतार पंचायत की महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया

महीना फागुन का कन्हैया खेल रहे होल ब्राह्मण सूतार पंचायत की महिला मंडल ने फाग उत्सव मनाया
 मंदसौर 10 मार्च 2025 / श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुतार पंचायत चंद्रपुरा ट्रस्ट महिला मंडल द्वारा चंद्रपुरा में स्थित समाज के मंदिर चारभुजा नाथ परिसर में फाग उत्सव मनाया गया इसमें समाज के सभी महिलाओं ने आरंभ में भगवान श्री चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना कर चंद्रेश्वर महादेव का अभिषेक किया। उसके बाद फाग उत्सव पर आयोजित विभिन्न भजनों के साथ फूल एवं गुलाल   से होली का उत्सव मनाया। भजन गाया “महीना मस्त  फागुन का फागुन का कन्हैया खेल रहे होली । गणेश जी आप भी आना सग में रिद्धि -सिद्धि को लाना। हाथ में रंग- पिचकारी ,कन्हैया खेल रहे होली! सभी महिलाओं ने झूमते हुए होली के  भजनों  पर नृत्य किया ।साथ ही भजन “फागुन में उड़े रे गुलाल कहियो नंद रानी से। हमारी तो राधा गोरी- गोरी श्याम सलोने नंदलाल कहियो नंद रानी से… महिलाओं ने भजन विभिन्न भजनों के साथ गुलाल उड़ाते हुए भगवान की आराधना की। महिला संगठन द्वारा प्रथम बार आयोजित फाग उत्सव का आनंद लिया ।इस अवसर पर महिला संगठन के पदाधिकारी ने  सभी महिलाओं का गुलाल   लगाकर   फुल उड़कर स्वागत किया। महिला मंडल के अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी तिवारी उपाध्यक्ष श्रीमती शीतल झलोया श्रीमती संतोष झटावा श्रीमती मोनिका  झलोया सचिन शशि झाल आया सरस्वती श्रीमती वीणा तिवारी कोषाध्यक्ष श्रीमती ज्योति तिवारी कार्य समिति के सदस्य श्रीमती मंजू झलोया  श्रीमती मनोरमा झलोया श्रीमती आशा सुजेरा श्रीमती ललिता झलोया श्रीमती कांता सुजेरा श्रीमती मेघना झलोया श्रीमती वर्षा तिवारी श्रीमती पिंकी  हंसवार आदि ने समाज की महिलाओं का स्वागत एवं अभिनंदन किया एवं सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}