मंदसौरमंदसौर जिला

जिला ब्राह्मण समाज ने फाग महोत्सव मनाया


प्रथम बार फाग महोत्सव मनाया की भगवान परशुराम की आरती

मंदसौर। जिला ब्राह्मण समाज ने रविवार 9 मार्च को परशुराम वाटिका में फाग महोत्सव मनाया जिसमे बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। जिला ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पंडित दिलीप दुबे ने बताया की ब्राह्मण समाज फाग महोत्सव रामटेकरी स्थित भगवान परशुराम वाटिका पर रविवार 9 मार्च को मनाया गया यह फाग महोत्सव प्रथम बार मनाया गया है जिसमे विप्रजन सहित बड़ी संख्या में मातृ शक्ति उपस्थित थी। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी।फाग महोत्सव के कार्यक्रम में मातृ शक्ति द्वारा फाग गीत गाए गए।तथा कार्यक्रम में वैद्य ललित बटवाल द्वारा बसंत गीत सुनाया गया तथा युवा प्रतिभा ऋषिकुमार शर्मा ने “मेरी भारत मां शेरो वाली “राष्ट्रगीत सुनाया गया। फाग महोत्सव कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता तथा भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित तथा भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत और जीवन शर्मा ने भी अपनी सहभागिता कर समाज बंधुओ के साथ फाग महोत्सव का आनंद लिया।तथा समाज से सभी विप्रजनो को होली पर्व की शुभकामनाएं दी। भाजपा जिलाध्यक्ष ने मातृ शक्ति के साथ फाग गीतो का भी आनंद लिया कार्यक्रम में सभी विप्र बंधुओ द्वारा भगवान परशुराम की पूजन आरती की गई तत्पश्चात स्वल्पहार किया गया। इस फाग महोत्सव में मातृ शक्ति वार्ड पार्षद श्रीमती गरिमा भाटी,श्रीमती संध्या पंचारिया,सरोज शर्मा,कमला शर्मा,वर्तिका पारीक,संध्या शर्मा,ज्योति चौबे,ललिता उपाध्याय,प्रीति तिवारी,अनामिका जोशी,राजश्री त्रिवेदी, पुष्पा शर्मा,सीमा शर्मा,किरण गौड,आशा व्यास,शिखा व्यास,किरण मोड़,ललिता भारद्वाज,चंचल दुबे,सीमा आचार्य,नीता चौबे,पुष्पा मेनारिया, अंजू तिवारी, कृष्णा तिवारी तथा विप्र बंधु श्री सुरेश पंड्या,सुनील व्यास,अरुण शर्मा,ब्रजेश जोशी,घनश्याम बटवाल,दिलीप दुबे,हरिनारायण शर्मा,मदन तिवारी,प्रहलाद पिंटू शर्मा,कमलेश नागदा,सावन शर्मा,ब्रजेश सनाध्य,भूपेंद्र शर्मा,जितेंद्र व्यास,नरेंद्र आचार्य,विनोद शर्मा,दीपक जोशी,सुनील पंचारिया,चंद्रकांत शर्मा,रविंद्र पांडे,प्रमोद पारीक,वैद्य ललित बटवाल,विनोद तिवारी,कैलाश, रूपेंद्र पंड्या,आत्मप्रकाश शर्मा,नानालाल शर्मा,रजनीकांत शुक्ला,सुरेश शर्मा,अशोक नागदा,सत्यपाल शर्मा,आदित्यराज शर्मा,हेमेंद्र दीक्षित, विश्वास दुबे,ईश्वर शर्मा,विष्णु प्रशाद आचार्य,भगवती प्रसाद भारद्वाज,नरेंद्र गौड,अनुराग अवस्थी,वीरेंद्र भट्ट,योगेश जोशी,मनोज व्यास,जगदीशचंद्र तिवारी,देवेंद्र जोशी,दिलीप जोशी,ललित भारद्वाज,अश्विन तिवारी, डा क्षितिज  पुरोहित,राजेश शुक्ला सहित कई समाज बंधु उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सुनील व्यास ने किया तथा आभार सुनील पंचारिया ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}