अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के तत्वाधान मे महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन धनोतिया निवास पर

अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के तत्वाधान मे महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन धनोतिया निवास पर
पंकज बैरागी
सुवासरा- स्थानीय ब्लॉक मुख्यालय पर अस्पताल रोड स्थित पुलिस थाना के पास वार्ड क्रमांक 11 में सांसद प्रतिनिधि घनश्याम धनोतिया के निज निवास स्थान पर, सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया की उपस्थिति में, एवं मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा डॉ विजय पाटीदार के अध्यक्षता में, एवं सुवासरा नगर परिषद अध्यक्ष सविता डॉ. बालाराम राम परिहार के मुख्य अथित्य मे, वार्ड क्रमांक 11 की पार्षद रेणु प्रकाश जायसवाल सभापति नगर परिषद सुवासरा एवं भाजपा महिला की अध्यक्ष वर्षा हरवानी की उपस्थिति में, महिला सशक्तिकरण समारोह का आयोजन मातृ शक्तियों द्वारा किया गया। यह कार्यक्रम अधिमान्य पत्रकार एकता कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष विजय ओ सिँह पनसोरिया के दिशा निर्देशानुसार रखा गया है। वही यह कार्यक्रम अधिमान्य एकता कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष पंकज बैरागी के नेतृत्व में धनोतिया के निवास स्थान पर रखा जाएगा। जिसमें दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी अधिमान्य एकता कल्याण संघ के मीडिया प्रभारी ताहा मोहम्मद ने एक प्रेस नोट के माध्यम से दी।