
श्री परिहार ने अपनी निधी से 1 लाख 11 हजार रुपए की घोषणा की
आलोट- समीपस्थ ग्राम भोजाखेड़ी देवनारायण गौशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह परिहार,पुर्व ताल मंडी अध्यक्ष रमेश पाठक, वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद अशोक खींची,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शंकर सिंह परिहार,युथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष अशोक पांचाल ब्लाक अध्यक्ष नंदकिशोर पोरवाल,ब्लॉक कांग्रेस मिडिया प्रभारी योगेश निगम ,कैलाश परमार, जनपद सदस्य शंकर सिंह चौहान,महेश निगम,अनुपम अरोड़ा,लोकेश विश्वकर्मा आदी ने कथा वाचक पंडित श्री अजय कृष्ण जी शर्मा का साल श्रीफल व पुष्पमाला से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि एवं किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह परिहार ने अपनी निधी से 1 लाख 11 हजार रुपए की घोषणा की एवं कथा में सम्मिलित हो कर धर्म लाभ लिया।