भाजपा के प्रति समर्पण भाव को देखते हुए, पूर्व दलोदा मंडल अध्यक्ष की हुई भाजपा में वापसी
************************
नगरी -नगर परिषद चुनावों के दौरान भाजपा के तात्कालिक मंडल अध्यक्ष को भाजपा की प्राथमिक सदस्यता के साथ ही मंडल अध्यक्ष के पद से हटा दिया है | भाजपा संगठन ने अपने फैंसले पर पुनर्विचार करते हुए नो माह बाद मंडल अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़ को वापस भाजपा में शामिल कर लिया है | रामेश्वर धाकड़ की भाजपा में वापसी पर नगरी सहित मंडल के युवा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया |
नगरी नगर परिषद अध्यक्ष चुनाव के दौरान भाजपा संगठन ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी संगीता बग्गड़ के सामने तात्कालिक भाजपा दलोदा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़ की पत्नी अनिता धाकड़ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने पर कार्रवाई करते हुए भाजपा से निष्कासित करने के साथ ही मंडल अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया था | श्री धाकड़ के निष्कासन को लेकर नगरी नगर परिषद क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ ही मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी संगठन स्तर पर श्री अटोलिया की भाजपा में सक्रियता एवं स्थानीय चुनावों में पार्टी के लिए किये गए कार्यों को देखते हुए रामेश्वर धाकड़ की भाजपा में वापसी की मांग उठती रही थी | भाजपा संगठन ने रामेश्वर धाकड़ द्वारा भूल सुधार करते हुए पार्टी में वापसी के लिए प्रदेश संगठन को आवेदन दिया था | संगठन ने गलती स्वीकार करने पर तथा स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ने पूर्व मंडल अध्यक्ष रामेश्वर धाकड़ को पार्टी में सम्मिलित करते हुए पार्टी का दुपट्टा पहनाया |
मेरी कर्मभूमि भाजपा है – नगर परिषद के स्थानीय चुनाव में मेरे द्वारा जो गलती की गई थी | उसको लेकर भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी शर्मा के समक्ष मेरे द्वारा स्थानीय चुनाव में की गई गलती के लिए क्षमा याचना करते हुए आवेदन प्रेषित किया गया था | भाजपा संगठन ने मेरे आवेदन पर सहानुभूति पूर्वक निर्णय लेते हुए जो निर्णय लिया है | उसके लिए मैं पूरे संगठन का धन्यवाद प्रेषित करता हूं | मैंने हमेशा भाजपा के लिए निस्वार्थ भाव से काम किया है | भाजपा परिवार मेरी कर्मभूमि रहीं हैं | युवा साथियों का संबल एवं वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में हमेशा भाजपा के लिए पूरी मेहनत एवं लगन के साथ अपने कार्य करता रहा हूँ, तथा आगे भी करूँगा — रामेश्वर धाकड़, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष दलोदा
प्रदेश संगठन के निर्णय पर सदस्यता बहाल की गई है —
रामेश्वर धाकड़ द्वारा अपनी गलती स्वीकार करने एवं भविष्य में पार्टी अनुशासन का पालन करने संबंधी पत्र प्रदेश संगठन को दिया गया था | प्रदेश संगठन के निर्देश पर इनकी भाजपा में साधारण सदस्यता बहाल कर निष्कासन निरस्त किया गया है —- नानालाल अटोलिया, भाजपा जिलाध्यक्ष