अ भा पोरवाल युवा संगठन पदाधिकारियों का सुवासरा में किया जोरदार स्वागत

अ भा पोरवाल युवा संगठन पदाधिकारियों का सुवासरा में किया जोरदार स्वागत
पंकज बैरागी रिपोर्टर
सुवासरा।अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन की कल होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा में, सुवासरा क्षेत्र से सावन काला को विशेष आमंत्रित सदस्य, हरीश सेठिया को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, और पवन धनोतिया महुआ वाला एवं शुभम चौधरी को कार्यकारणी सदस्य मनोनीत करने पर सुवासरा के पोरवाल युवा संगठन अध्यक्ष भरत मांदलिया के तत्वावधान में जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पवन मुन्या का भी स्वागत किया गया। स्वागत के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ व पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री सुनील माँदलिया, पोरवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुरनमल चौधरी, सुरेश धनोतिया (शोलु भाई), पंकज मुजावदिया, कृष्णकान्त फरक्या, विजय मुन्या, आदि उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी भरत मांदलिया ने एक प्रेस रिपोर्ट के माध्यम से दी।