सुवासरामंदसौर जिलाराजनीति

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम सुवासरा में संपन्न, बड़ी संख्या में शिरकत की

भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम सुवासरा में संपन्न हुआ बड़ी संख्या में शिरकत की

सुवासरा । नगर के सभा चौक पर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह प्रदेश अध्यक्ष आजाद समाज पार्टी सत्येंद्र विद्रोही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय सुनील बरसिया जी और पूर्व भीम आर्मी जिला अध्यक्ष मंगलेश सूर्यवंशी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पवन कुमार रैदास आजाद समाज पार्टी कार्यवाह अध्यक्ष गुफरान पठान जिला कार्यवाहक अध्यक्ष अर्जुन दकड़िया संभाग अध्यक्ष पर्वत राठौर पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष और  भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता के नेतृत्व में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने सबसे पहले किसानो की बात की अगर इस देश का किसान फसल उगाना बंद करदे तो सरकार का बजट बिगड़ जाता है देश में शिक्षा का स्तर बहुत गिर गया है। स्वास्थ विभाग पूरी तरह से काम नहीं कर रहा है। इस देश में जिसकी जितनी संख्या उसको उसका उतना अधिकार मिलना चाहिए। यह जब संभव होगा जब आप अपने वोट का इस्तमाल सही जगह इस्तमाल करोगे। पूर्व आंदोलन में हुई आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं पर फर्जी fir को लेकर भी राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बात की।

इस दौरान पशुपतिनाथ सोसायटी के एजेंड ने बताया कि 50 एजेंट हम बहुत परेशान हैं पशुपतिनाथ सोसायटी के संचालक के पिता अधिकारी होने से उनके ऊपर कार्यवाही नहीं हो रही सभी मुद्दों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिले की आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष से प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर सभी मुद्दों पर अपनी अपनी बात रखने को कहा गया।

सभा चौक सुवासरा में कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष ने बाबा भीमराव अंबेडकर सुवासरा में पहुंच कर बाबा साहब की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}