नेहरू युवा केंद्र द्वारा खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
– नेहरू युवा केन्द्र रतलाम द्वारा शा.मा.विधालय लुनी के खेल मैदान पर विकासखण्ड स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ! प्रतियोगिता मे पुरस्कार वितरण मे मुख्य अतिथि बाबुलाल व्यास भाजपा खेल प्रकोष्ठ रतलाम जिला सहसंयोजक अतुल वर्मा , मुकेश हाडा, साबीर हुसैन मसुरी, प्रभुलाल यादव ,ईश्वर सिंह चंदावत,यशवत दांगी विजेता खिलाड़ियों को टॉफी व मेडल खेल सामग्री देकर समानित किया ! साथ ही स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गयी ! नेहरू युवा केन्द्र के युवा अधिकारी सोरभ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता मै बालक वर्ग मे रस्साकशी विजेता मॉ शारदा पब्लिक स्कूल ,उपविजेता हाई स्कूल लुनी विधालय रहा , खो-खो बालिका वर्ग मै विजेता माध्यमिक विधालय लुनी उपविजेता शिशु मंदिर लुनी विधालय रहा बालकवर्ग 200 मीटर दोड मे प्रथम विरेन्द्र , द्वितीय विनय दागी,, तूतीय मिलन ,गोला फेक मे प्रथम प्रकाश चोधरी ,द्वितीय दिनेश चोधरी तूतीय पारस दांगी रहे बालिका 100 मीटर प्रथम रीना आराधना ,द्वितीय पुनम तूतीय संघ्या,गोला फेक मे प्रथम रेशमा ,द्वितीय रामकुंवर ,तूतीय कुष्णाकुवर रहे प्रतियोगिता मे निणार्यक दुर्गाशंकर मोयल ,गुरवेन्द डोडीयार, जिवन सिह सोलकी ,व्रिकम लाल रहे प्रतियोगिता का संचालन गोकुल सिग चौहान , आभार दुर्गाशंकर मोयल ने किया !