मौसमभोपालमध्यप्रदेश

01 फरवरी से मध्‍य प्रदेश के इन शहरों में बारिश के आसार

01 फरवरी से मध्‍य प्रदेश के इन शहरों में बारिश के आसार

भोपाल। प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी होने लगा है। इसके चलते दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, एक फरवरी से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल सकता है। अधिकतर जिलों में बादल छाएंगे एवं ग्वालियर, चंबल, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है।

उधर, बुधवार को प्रदेश में सबसे कम 7.6 डिग्री सेल्सियस तापमान उमरिया में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 10.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

राजधानी सहित 10 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। दिन का सबसे अधिक 32 डिग्री सेल्सियस तापमान मंडला में दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है।

इससे एक द्रोणिका भी संबद्ध है। दक्षिणी हरियाणा पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है।

उत्तर-पश्चिमी भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम (12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिम से पूर्व की तरफ 278 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाओं का चलना) बना हुआ है।

इसके अलावा एक एवं तीन फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है। गुरुवार-शुक्रवार को तापमान और बढ़ने के आसार हैं।

एक फरवरी से प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है। मौसम का मिजाज चार-पांच फरवरी तक बिगड़ा रह सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}