समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 28 जनवरी 2025 मंगलवार

///////////////////////////
===============
मुख्य नगर पालिका अधिकारी को उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित
शामगढ़ ।नगर के सेवाभावी मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुरेश कुमार यादव को वर्ष 2024 में उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए (सफाई व्यवस्थाएं उल्लेखनीय सेवाओं cm हेल्पलाइन के तुरंत समाधान वसूली अभियान अन्य सेवाओं) जिला कलेक्टर आदिती गर्ग के द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया,।
=========
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में शामिल होने वाले व्यक्ति लिंक https://sitamaulitfest.in/user-registration/ पर जाकर अपना पंजीयन करवाए
बैंकर्स, कॉलेज प्रोफेसर, स्कूल शिक्षकों के साथ बैठक संपन्न
मंदसौर 27 जनवरी 25/ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में सीतामऊ साहित्य महोत्सव के संबंध में सभी बैंकर्स, कॉलेज प्रोफेसर एवं स्कूल शिक्षकों के साथ एक विशेष बैठक सुशासन भवन सभागार में आयोजित की गई। बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि, सीतामऊ में 30 जनवरी से तीन दिवसीय सीतामऊ साहित्य महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। इस महोत्सव का शुभारंभ 30 जनवरी को नट नागर शोध संस्थान में होगा। यह आयोजन 1 फरवरी तक चलेगा। साहित्य, कला एवं दर्शन क्षेत्र से जुड़ी देश की जानी मानी हस्तियों की उपस्थिति में मुख्य आयोजन 30, 31 जनवरी व 1 फरवरी को सीतामऊ में होगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्र में कार्यरत देश की प्रमुख हस्तियां/ लेखक इसमें शामिल होंगे। साहित्य महोत्सव में रुचि रखने वाले व्यक्ति लिंक https://sitamaulitfest.in/user-registration/ पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन शुल्क ₹300 निर्धारित किए गए हैं। सीतामऊ साहित्य महोत्सव में आने और जाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा मंदसौर से बसों की व्यवस्था की गई है। यह बसें मंदसौर से सीतामऊ तक छोड़ेगी और वापस सीतामऊ से मंदसौर छोड़ेगी।
=========
इतिहास, साहित्य, मुद्राशास्त्र, सिक्कों की यात्रा, पर्यावरण, सभ्यता, संगीतमय शाम इत्यादि तरह-तरह के होंगे आयोजन
सीतामऊ साहित्य महोत्सव का शुभारंभ 30 जनवरी को प्रात: 10.30 को शुभारंभ होगा। केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा जल संरक्षण के विषय पर व्याख्यान देंगे। शोध साधना (डॉ. विक्रम सिंह भाटी) पत्रिका का विमोचन करेंगे। दोपहर 12.00 बजे से वक्ता श्री अशोक चक्रधर इतिहास और साहित्य के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.45 बजे से राजस्थान के पूर्व राज्यसभा सांसद श्री ओंकार सिंह लखावत भारतीय ज्ञान परम्परा के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 1.10 बजे से स्कूल के छात्रों द्वारा शिक्षा का महत्व पर नाटक प्रदर्शन किया जायेगा । दोपहर 2.30 बजे से डॉ. उदय कुलकर्णी द्वारा मराठों के इतिहास के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 3.00 बजे से अश्विनी शोध संस्थान महिदपुर के संस्थापक प्रो. श्री आरसी ठाकुर द्वारा मुद्राशास्त्र और सिक्कों की यात्रा का प्रदर्शन के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 3.30 बजे से पाकिस्तान में भारत के पूर्व उच्चायुक्त टीसीए श्री राघवन आईएफएस (सेवानिवृत्त) द्वारा ‘इतिहास पुरुष’ पुस्तक पर चर्चा करेंगे। सायं 4.00 बजे से क्विनोआ और अफ़ीम के खेतों का दौरा, सेवा कुंज, लदुना पैलेस का दौरा, सीतामऊ गढ़ में हेरिटेज वॉक एवं सायं 6.45 बजे से अली ब्रदर्स द्वारा संगीतमय (ग़ज़ल/लोक) प्रस्तुती दी जायेगी।
===========
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में 31 जनवरी को होने वाले आयोजन
सीतामऊ इतिहास का प्रदर्शन, यशोधर्मन और हूण संघर्ष का चित्रण, पर्यावरण और सभ्यता पर संवाद, संगीतमय शाम इत्यादि तरह-तरह के होंगे आयोजन
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में 31 जनवरी को प्रात: 10.30 बजे वक्ता दर्शक 30 जनवरी को आयोजित होने वाले अनुभव सांझा करेंगे। प्रात: 10.45 बजे डॅा. पीके भट्ट द्वारा मंदसौर और सीतामऊ का इतिहास प्रदर्शन करेंगे। प्रात: 11:15 बजे से यशोधर्मन और हूण संघर्ष की गाथा का चित्रण किया जायेगा। प्रात: 11.30 बजे से श्री रविन्द्र कुमार शर्मा भारतीय संस्कृति में शास्त्र एवं उसका महत्व के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.00 बजे से पर्यावरणविद् पद्म श्री भालू मोंढे ऐतिहासिक झीलों का पुनरुद्धार पर व्याख्यान देंगे।
दोपहर 12.30 बजे से पूर्व पीसीसीएफ डॉ सुहास कुमार (आईएफओएस) और पर्यावरणविद् साजिद लोधी समसामयिक पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर संवादात्मक सत्र पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 2.30 बजे से एडिनबर्ग विश्वविद्यालय, स्कॉटलैंड लेखिका डॉ.यशस्विनी चंद्रा द्वारा युद्ध में घोड़े विषय पर वर्च्यूअल सेसन किया जायेगा। दोपहर 3.00 बजे से लेखक एवं वक्ता डॉ. ममता खेड़े द्वारा सभ्यता पर एक संवाद विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 3.30 बजे से लेखक एवं वक्ता डॉ. शादाब अहमद सिद्दीकी द्वारा सभ्यता पर एक संवाद विषय पर व्याख्यान देंगे। सांय 4.30 बजे से पद्म श्री भाालू मोंढे के मार्गदर्शन में चंबल नदी में सफारी, पक्षी, मगरमच्छ और ऊदबिलाव देखना और ट्रैकिंग की जायेगी एवं सायं 6.45 बजे से श्री राजविर सिंह एंड ग्रुप द्वारा संगीतमय (ग़ज़ल/सूफी) प्रस्तुती दी जायेगी।
============
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में 1 फरवरी को आयोजित होने वाले कार्यक्रम
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में 1 फरवरी को प्रात: 10.30 बजे से श्री कल्ला जी वैदिक विश्वविद्यालय, राजस्थान के संस्थापक डॉ वीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा भारतीय सांस्कृतिक परम्परा में शक्ति एवं शक्तिपीठ के विषय पर व्याख्यान देंगे। प्रातः 11.30 बजे से एडीजी-बीएसएफ (आईपीएस) श्री राजा बाबू सिंह द्वारा सार्वजनिक सेवा और आध्यात्मिकता के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.10 बजे से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर के इतिहास विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं डीन श्री शिव कुमार भनोट द्वारा एमके डॉ. रघुवीर सिंह के ऐतिहासिक योगदान के विषय पर व्याख्यान देंगे। दोपहर 12.40 बजे से लघुकथा लेखन एवं पाठन विषय पर चर्चा करेंगे। इसके दोरान 2.30 बजे से लघुकथा लेखन एवं पाठन पर चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 3.15 बजे से बेटी बचाओ विषय पर छात्रों द्वारा प्रहसन होगा। दोपहर 3.30 बजे से लघुकथाओं, बहस और अन्य कार्यक्रम के लिए पुरस्कार वितरण किया जायेगा। मंदसौर की वनस्पतियों और जीवों के प्रकाशन पर पुस्तक विमोचन किया जायेगा।
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकारों के साथ विविध गतिविधियां होगी आयोजित
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकार शामिल होंगे। वक्ता संस्कृति मंत्री एवं मंत्री पर्यटन विभाग,भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत शामिल होंगे। कवि एवं पूर्व हिंदी विभाग प्रमुख जेएमआई विश्वविद्यालय पद्मश्री अशोक चक्रधर लेखक शामिल होंगे। पर्यावरणविद, फोटोग्राफर, मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री भालू मोंढे, पूर्व भारतीय राजनयिक एवं लेखक श्री टीसीए राघवन एवं लेखक, इतिहासकार एवं सेवानिवृत्त सर्जन कमांडर (भारतीय नौसेना)श्री उदय एस. कुलकर्णी साहित्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे और अपने व्याख्यान देंगे।
मंगनियार ग्रुप, अली ब्रदर्स, तबला वादक निशांत शर्मा शामिल होंगे
राजस्थानी लोक कलाकार मंगनियार ग्रुप, सूफी कलाकार राजीव सिंह, लोक एवं ग़ज़ल कलाकार अली ब्रदर्स एवं तबला वादक निशांत शर्मा कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव में होगी विविध गतिविधियां
मगरमच्छ और ओटर वॉचिंग, चम्बल नदी सफ़ारी, बर्ड वॉचिंग एवं स्टारगेज़िंग की गतिविधियां आयोजित होगी। फोटो संलग्न
=====================
संभाग स्तरीय सॉफ्टबॉल महिला प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज के खिलाड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
मंदसौर 27 जनवरी 2025/ खेल अधिकारी पीजी कॉलेज श्री राजू कुमार द्वारा बताया कि 24 जनवरी 2025 को उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के खेल कैलेंडर अनुसार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नीमच में आयोजित संभाग स्तरीय सॉफ्टबॉल महिला प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज मंदसौर की महिला सॉफ्टबॉल टीम ने सहभागिता की।
पीजी कॉलेज मंदसौर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर महाविद्यालय के 5 खिलाड़ियों का चयन विक्रम यूनिवर्सिटी की टीम में किया गया जो आंध्रप्रदेश में होने वाले अखिल भारतीय यूनिवर्सिटी टूर्नामेंट में सहभागिता करेगी। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर जनभागीदारी समिति अध्यक्ष श्री नरेश चंदवानी, कॉलेज प्राचार्य डॉ जे एस दुबे, एवं अन्य प्राध्यापकों ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
==================
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान अंतर्गत जिले में 83 हजार आवेदन में से 81 हजार का हुआ निराकरण
ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकायों में हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए
मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का समापन हुआ
मंदसौर 27 जनवरी 2025/ भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित हितग्राही मूलक योजनाओं में शत-प्रतिशत सैचुरेशन एवं लक्ष्य आधारित योजनाओं को प्राप्त करने के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का आयोजन किया गया था। अभियान 11 दिसंबर से 26 जनवरी तक चला। आज अभियान का समापन हुआ। जन कल्याण अभियान में प्रत्येक ग्राम पंचायत व शहरी वार्डो में लगाये गये 658 से अधिक शिविरों में लगभग 83 हजार 101 आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं। जिसमें 81 हजार 618 आवेदनों का निराकरण किया गया।
इन शिविरों के माध्यम से प्राप्त हितलाभों की स्वीकृतियां एवं सेवाएं समय समय पर अभियान के दौरान शिविरों में दी गई हैं तथा शेष स्वीकृतियां / सेवाओं/ हितलाभ वितरण हेतु सोमवार को शहरी क्षेत्रों में वार्ड स्तर पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर हितलाभ/सेवाएं प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम सांवेर, जिला इंदौर में आयोजित किया गया। हितलाभ वितरण/स्वीकृति पत्र/सेवाओं के वितरण की कार्यवाही प्रत्येक ग्राम पंचायत/शहरी वार्ड में कार्यक्रम आयोजित कर स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक किया गया। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण वेबकास्ट के माध्यम से किया जाए। जिसे सभी ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय वार्डों में देखा और सुना गया। फोटो संलग्न
==================
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री शेखावत, पद्मश्री अशोक चक्रधर, पदश्री भालू मोंढे, श्री टीसीए राघवन श्री उदय एस कुलकर्णी इत्यादि होंगे शामिल
साहित्य महोत्सव में अलग-अलग दिनों में अलग-अलग क्षेत्रों के विद्वान देंगे व्याख्यान
मंदसौर 27 जनवरी 2025/ सीतामऊ साहित्य महोत्सव का 30 जनवरी को शुभारंभ होगा। 30 जनवरी को केन्द्रीय मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा शब्दों का जादू पर व्याख्यान दिया जाएगा। संस्थापक अश्विनि शोध संस्थान प्रो. आरसी ठाकुर द्वारा कहानी सिक्कों की पर व्याख्यान देंगे। पद्मश्री अशोक चक्रधर द्वारा कहानी इतिहास की पर व्याख्यान देंगे। श्री उदय कुलकर्णी द्वारा लेखक, इतिहासकार मराठों का इतिहास पर व्याख्यान देंगे एवं मांगनियार ग्रुप एवं अली ब्रदर्स द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी ।
31 जनवरी को पदश्री भालू मोंढे और रवींद्र कुमार शर्मा द्वारा इतिहास के पन्नो से पर व्याखान देंगे, चंबल सफारी, चंबल का जश्न, मगरमच्छ और ओटर वॉचिंग होगी, डॉ. यशस्विनी चंद्रा द्वारा मैन एंड एनिमल : अ बांड ऑफ बैटल्स, श्री राजीव सिंह द्वारा स्वरागिनी एट वेक्स एवं स्टारगेजिंग नेहरू तारामंडल, मुंबई के विशेषज्ञ के मार्गदर्शन में प्रस्तुति होगी।
1 फरवरी 2025 को डॉ वीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री एवं श्री शिव कुमार भनोट द्वारा प्रेरित वार्तालप करेंगे, विंग्स एंड व्हिस्कर्म मंदसौर के जीव-जंतुओं पर एक अंतदृीष्टि पुस्तक का विमोचन होगा, पहले दिन दिग गए विषय पर लघु कथा लेखन एवं सस्वर पाठन, किस्से कहानिया होगी। यशोधर्मन और हूण संघर्ष विषय पर छात्रों द्वारा नाटक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता होगी एवं मावली भाषा की संगोष्ठी होगी।
=============
सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकारों के साथ विविध गतिविधियां होगी आयोजित
मंदसौर 27 जनवरी 2025/ सीतामऊ साहित्य महोत्सव में प्रख्यात वक्ता एवं कलाकार शामिल होंगे। वक्ता संस्कृति मंत्री एवं मंत्री पर्यटन विभाग, भारत सरकार श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कवि एवं पूर्व हिंदी विभाग प्रमुख जेएमआई विश्वविद्यालय पद्मश्री अशोक चक्रधर लेखक शामिल होंगे। पर्यावरणविद, फोटोग्राफर, मूर्तिकार एवं चित्रकार पद्मश्री भालू मोंढे, पूर्व भारतीय राजनयिक एवं लेखक श्री टीसीए राघवन एवं लेखक, इतिहासकार एवं सेवानिवृत्त सर्जन कमांडर (भारतीय नौसेना) श्री उदय एस. कुलकर्णी साहित्य महोत्सव में सम्मिलित होंगे और अपने व्याख्यान देंगे। राजस्थानी लोक कलाकार, मंगनियार ग्रुप, सूफी कलाकार राजीव सिंह, लोक एवं ग़ज़ल कलाकार अली ब्रदर्स एवं तबला वादक निशांत शर्मा कलाकार शामिल होंगे और अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
महोत्सव में मगरमच्छ और ओटर वॉचिंग, चम्बल नदी सफ़ारी, बर्ड वॉचिंग एवं स्टारगेज़िंग की गतिविधियां आयोजित होगी।
===============
ब्युटी पार्लर, सिलाई एवं कम्प्युटर अकांउटिंग के लिए नि: शुल्क प्रशिक्षण रजिस्ट्रेशन 29 जनवरी तक होंगे
मंदसौर 27 जनवरी 25/ निर्देशक सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के श्री महेशचन्द्र अग्रवाल द्वारा बताया गया की 20 जनवरी 2025 से 29 जनवरी 2025 तक महिला ब्युटी पार्लर, सिलाई, कम्प्युटर अकांउटिंग के रजिस्ट्रेशन किये जायेंगे। पर्याप्त संख्या में रजिस्ट्रेशन प्राप्त होने पर ही बैच प्रारंभ कि जायेगी।
जिन ग्रामीण अंचल युवतियों की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच है उनकों प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। इस 30 दिवसीय प्रशिक्षण में प्रशिक्षक, प्रशिक्षण सामग्री, आवास, भोजन व नाश्ते की व्यवस्था नि: शुल्क रहेगी और बैंकिग संबंधी सभी जानकारीयॅा दी जायेगी।
प्रशिक्षणार्थी 2 नये पासपोर्ट साईस फोटो, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, एवं राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ आवेदन सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, सर्किट हाउस से पहले, नई आबादी थाने के पास, मन्दसौर मे जमा करा सकते है।
संस्थान मे संपर्क सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक व्यक्तिश: एवं अन्य जानकारी मोबाईल न. 7999852839, 9111858590, 8435806297, 9589720982, 8619685744 पर भी प्राप्त कर सकते है।
============
हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन कर ली परेड की सलामी
मंदसौर 27 जनवरी 25/ गणतंत्र दिवस जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राजीव गांधी महाविद्यालय क्रीडा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन किया तथा परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में उन्होंने कहा की,
प्रिय प्रदेशवासियो, भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है।
मध्यप्रदेश ने अपनी विकास यात्रा के अनेक पड़ाव पार किए हैं। गत एक वर्ष में प्रदेश की प्रगति के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, उन्हें प्रदेश के नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला है। निश्चित ही यह संतोष का विषय हो सकता है, लेकिन लक्ष्य तो यही है कि मध्यप्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों से अग्रणी रहे। प्रदेश में विकास से निर्णायक परिवर्तन हों और हम कह सकें कि यह गण और तंत्र की परिणाम- कारी और उत्तरदायी संस्कृति का जीवंत चित्र है। मध्यप्रदेश सच्चे अर्थों में विकास और समानता की दिशा में आगे बढ़ते हुए इस चित्र के रंगों को निरंतर चटख और रेखाओं को अमिट बनाए रखे। हमारा मध्यप्रदेश, देश के भूगोल के केन्द्र होने की पहचान से आगे बढ़कर राष्ट्र के विकास और खुशहाली का नाभि केन्द्र बने, यही हमारा संकल्प है। सभी नागरिकों को एक बार पुनः गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिन्द – जय मध्यप्रदेश।
इस अवसर पर सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, श्री राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, श्री नानालाल अटोलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल , एएसपी श्री गौतम सोलंकी, सहित जिला अधिकारीगण, पार्षदगण व मीडिया प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे
संदेश वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 12 प्लाटून विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज, एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स, एनसीसी पीजी कॉलेज, सैनिक स्कूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट स्कूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट थॉमस, स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस कैडेट द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई। सधी हुई परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम जिला पुलिस बल महिला, दूसरे में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज एवं तृतीय जिला पुलिस बल पुरुष को प्रदान किया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम सैनिक स्कूल मंदसौर, दूसरे में एनसीसी सेंट थॉमस तथा तीसरे में एनसीसी शाऊमावि क्रमांक 2 को प्रदान किया गया।
विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दी गई। इसमें प्रथम पुरस्कार वात्सल्य पब्लिक स्कूल मंदसौर, दूसरा सेंट थॉमस स्कूल को एवं तीसरा पुरस्कार करणी इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान किया गया। नगरी व्यायाम शाला द्वारा मलखंब की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक झांकिया भी प्रस्तुत की गयी। झांकियों में प्रथम पुरूस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग को, दूसरा आईटीआई को एवं तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी विभाग को दिया गया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर ने लोकतंत्र सेनानी श्री गोपाल पटवा, श्री सुरेंद्र राठौर, श्री नारायण चौहान, श्री कांतिलाल रुनवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जे. के. जैन द्वारा किया गया।
=============
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती गर्ग, जनप्रतिनिधियों व जिलाधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ किया विशेष मध्यान भोजन
ग्राम लदुसा के शासकीय विद्यालय में हुआ विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम
मंदसौर 27 जनवरी 25/ गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने ग्राम लदुसा में शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में भाग लिया। सबसे पहले उन्होंने सभी बच्चों को गणतंत्र दिवस की बहुत सारी शुभकामनाएं प्रदान की।
इस दौरान श्री राजेश दीक्षित, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, सीईओ जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, एएसपी श्री गौतम सोलंकी, बड़ी संख्या में स्कूल के विद्यार्थी, ग्रामीण जन, पत्रकार मौजूद थे।
स्कूली बच्चों को उद्बोधन देते हुए कहा कि बच्चे अपनी पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान दे। पढ़ाई के माध्यम से ही एक अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। अच्छी पढ़ाई करने से अच्छे-अच्छे पदों को प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को आजादी प्राप्त कराने में बहुत सारे शहीदों का योगदान है। उनके दिए हुए बलिदान को हमें कभी भी नहीं भूलना चाहिए। आज उन्हीं शहीदों की बदौलत है कि हम लोग खुली सांस ले पा रहे हैं।
===============
सुशासन भवन मे कलेक्टर ने किया झंडा वंदन
मंदसौर 27 जनवरी 25/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सुशासन भवन में झंडा वंदन किया किया । इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, जिला अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
===============
भारत पर्व कार्यक्रम में हुई रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
जनसम्पर्क विभाग की प्रदशर्नी का कलेक्टर ने किया शुभारंभ
मंदसौर 27 जनवरी 25/ गणतंत्र दिवस की संध्या में लोकतंत्र का लोकोत्सव ’’भारत पर्व’’ का आयोजन कुशाभाऊ ठाकरे ऑडिटोरियम पर हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ किया। श्री तारासिंह डोडवे, इन्दौर द्वारा प्रसिद्ध कबीर गायन पर प्रस्तुति दी गई एवं श्री मथुरा प्रसाद प्रजापति, भोपाल द्वारा बुंदेली लोकनृत्य पर प्रस्तुति दी गई। साथ ही राष्ट्रीय देशभक्ति गीत भजन, कबीर गायन एवं पारंपरिक लोकगीत भजन की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में जिले के स्थानीय कलाकारों श्रीमती सीता दवे द्वारा गीत पर प्रस्तुति दी, नन्हे नन्हे बच्चों द्वारा संविधान पर प्रस्तुति दी एवं कला समूहों द्वारा नृत्य, गायन, वादन एवं अन्य आकर्षक व रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों द्वारा वाद्य यंत्र, ढोल, मृदंग एवं देशभक्ति के नृत्य पर आकर्षक प्रस्तुती दी गई। देश भक्ति के गीतो, कबीर भजन, नृत्य ने श्रोताओं का मन मोह लिया। श्रोताओं ने मंत्रमुग्ध होकर इन सभी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का रसास्वादन किया। इस अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय मंदसौर द्वारा प्रदेश में हुए विकास की कहानी को दर्शाती विकास तथा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने फीता काटकर किया। भारत पर्व कार्यक्रम का समापन देर शाम तक चला।
कार्यक्रम के पश्चात बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवियों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जे. के. जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, जिला अधिकारीगण व मीडिया प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण एवं शासकीय सेवक मौजूद थे।
================
हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया गणतंत्र दिवस
कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन कर ली परेड की सलामी
मंदसौर 26 जनवरी 25/ गणतंत्र दिवस जिले में पूरे हर्षोल्लास के साथ समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम स्थानीय राजीव गांधी महाविद्यालय क्रीडा परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने झंडा वंदन किया तथा परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस के जिलास्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्रीमती गर्ग द्वारा मुख्यमंत्री जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। संदेश में उन्होंने कहा की,
प्रिय प्रदेशवासियो, भारत के 76 वें गणतंत्र दिवस के मंगल अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आज राष्ट्र के जन-गण-मन में देशभक्ति और देश के लिए गर्व का भाव सशक्त हो रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व-गुण के फलस्वरूप यह संभव हुआ है। आज संपूर्ण विश्व में भारत की गरिमा और साख बढ़ रही है।
मध्यप्रदेश ने अपनी विकास यात्रा के अनेक पड़ाव पार किए हैं। गत एक वर्ष में प्रदेश की प्रगति के लिए जो निर्णय लिए गए हैं, उन्हें प्रदेश के नागरिकों का व्यापक समर्थन मिला है। निश्चित ही यह संतोष का विषय हो सकता है, लेकिन लक्ष्य तो यही है कि मध्यप्रदेश विभिन्न क्षेत्रों में अन्य प्रदेशों से अग्रणी रहे। प्रदेश में विकास से निर्णायक परिवर्तन हों और हम कह सकें कि यह गण और तंत्र की परिणाम- कारी और उत्तरदायी संस्कृति का जीवंत चित्र है। मध्यप्रदेश सच्चे अर्थों में विकास और समानता की दिशा में आगे बढ़ते हुए इस चित्र के रंगों को निरंतर चटख और रेखाओं को अमिट बनाए रखे। हमारा मध्यप्रदेश, देश के भूगोल के केन्द्र होने की पहचान से आगे बढ़कर राष्ट्र के विकास और खुशहाली का नाभि केन्द्र बने, यही हमारा संकल्प है। सभी नागरिकों को एक बार पुनः गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिन्द – जय मध्यप्रदेश।
इस अवसर पर सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, मंदसौर विधायक श्री विपिन जैन, श्री राजेश दीक्षित, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमा देवी बंशीलाल गुर्जर, श्री नानालाल अटोलिया, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती नम्रता प्रीतेश चावला, जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित सभी जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक आनंद, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश कुमार जैन, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल , एएसपी श्री गौतम सोलंकी, सहित जिला अधिकारीगण, पार्षदगण व मीडिया प्रतिनिधिगण सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण मौजूद थे।
संदेश वाचन के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़े गए। जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में 12 प्लाटून विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल पुरुष, जिला पुलिस बल महिला, जिला होमगार्ड बल, एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज, एनसीसी सीनियर डिवीजन गर्ल्स, एनसीसी पीजी कॉलेज, सैनिक स्कूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन उत्कृष्ट स्कूल, एनसीसी जूनियर डिवीजन सेंट थॉमस, स्काउट गाइड एवं रेड क्रॉस कैडेट द्वारा आकर्षक परेड आयोजित की गई। सधी हुई परेड में सीनियर डिवीजन में प्रथम जिला पुलिस बल महिला, दूसरे में एनसीसी सीनियर डिवीजन बॉयज एवं तृतीय जिला पुलिस बल पुरुष को प्रदान किया गया। जूनियर डिवीजन में प्रथम सैनिक स्कूल मंदसौर, दूसरे में एनसीसी सेंट थॉमस तथा तीसरे में एनसीसी शाऊमावि क्रमांक 2 को प्रदान किया गया।
विभिन्न स्कूलों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पर प्रस्तुतियां दी गई। इसमें प्रथम पुरस्कार वात्सल्य पब्लिक स्कूल मंदसौर, दूसरा सेंट थॉमस स्कूल को एवं तीसरा पुरस्कार करणी इंटरनेशनल स्कूल को प्रदान किया गया। नगरी व्यायाम शाला द्वारा मलखंब की प्रस्तुति दी गई।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा अपनी-अपनी विभागीय योजनाओं पर केंद्रित आकर्षक झांकिया भी प्रस्तुत की गयी। झांकियों में प्रथम पुरूस्कार महिला एवं बाल विकास विभाग को, दूसरा आईटीआई को एवं तृतीय पुरस्कार उद्यानिकी विभाग को दिया गया।
मुख्य अतिथि कलेक्टर ने लोकतंत्र सेनानी श्री गोपाल पटवा, श्री सुरेंद्र राठौर, श्री नारायण चौहान, श्री कांतिलाल रुनवाल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम के पश्चात मुख्य अतिथि ने बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, सामान्य नागरिकों एवं विभागों को शील्ड, प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जे. के. जैन द्वारा किया गया।
===========