उत्तर प्रदेशगोरखपुर

गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस, लोकतंत्र और कर्मचारी हितों पर दिया जोर

गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने मनाया गणतंत्र दिवस, लोकतंत्र और कर्मचारी हितों पर दिया जोर

गोरखपुर- पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के मंडलीय मुख्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। संघ अध्यक्ष माधव प्रसाद शर्मा ने झंडारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया।समारोह को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष ने कहा कि आजादी और गणतंत्र हमारे पूर्वजों का देश को दिया गया सबसे कीमती तोहफा है। हमें अपने आचरण से लोकतंत्र की प्रतिष्ठा और गरिमा को बढ़ाना है। संघ के महामंत्री अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि आज हम जो अधिकार भोग रहे हैं, वे लोकतंत्र और गणतंत्र की देन हैं। उन्होंने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया।इस अवसर पर संघ के अन्य पदाधिकारियों और जनसत्ता दल के नेता विनीत कुमार सिंह ने भी अपने विचार रखे। विनीत कुमार सिंह ने देश की शिक्षा प्रणाली के कारपोराटाइजेशन पर चिंता व्यक्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}