कर्मचारी संघतालरतलाम

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील ताल के निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न,श्री राठौड़ अध्यक्ष चुने गए

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील ताल के निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न,श्री राठौड़ अध्यक्ष चुने गए

 

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा

मध्य प्रदेश शिक्षक संघ तहसील शाखा ताल का त्रिवार्षिक निर्वाचन निर्विरोध संपन्न हुआ। निर्वाचन में सर्वानुमति से सत्यनारायण राठौर को अध्यक्ष एवं बृजेंद्र सिंह सिसोदिया उपाध्यक्ष , लाल सिंह राठौर सचिव , दिनेश शर्मा सहायक सचिव, अशोक कुमार शर्मा का कोषाध्यक्ष पद हेतु चयनित किया गया।

निर्वाचन अधिकारी मनोहर लाल सोलंकी एवं सलीम मोहम्मद खान एवं सुखदेव शर्मा तथा काचरूलाल शर्मा की उपस्थिति में निर्वाचन एवं कार्यकारिणी के सदस्यों का चयन सर्वानुमति से किया गया। अनिल पाठक ,दुर्गा लाल पाटीदार, श्रीमती कीर्ति बाला, राजेश शर्मा भेरूलाल चौहान, संजय राठौर, सुरेश परमार एवं श्रीमती यामिनी दुबे को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। जुझार सिंह सिसोदिया एवं अरुण दुबे को विशेष आमंत्रित कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का स्वागत सत्कार किया गया।आभार अशोक शर्मा के द्वारा व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}