भोपालमध्यप्रदेशराजनीति

एमपी में भाजपा के 15 और जिलाध्यक्ष घोषित, अब तक 47 जिलाध्यक्षों का ऐलान

ताजा अपडेट के मुताबिक, आगर, सीधी, नर्मदापुरम, उमरिया,भिंड,मंडला, मुरैना, झाबुआ,अलीराजपुर,रीवा, बड़वानी, सिवनी, बैतूल ,रायसेन समेत मंदसौर के जिला अध्यक्ष घोषित किए गए…

मध्यप्रदेश में भाजपा ने 15 और जिलों के लिए जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है।मध्य प्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों की सूची जारी होने का सिलसिला चौथे दिन भी जारी रहा। बुधवार को पार्टी की ओर से 15 जिला अध्यक्षों के नामों का एलान किया गया। इससे पहले मंगलवार को भाजपा ने 12, सोमवार को 18 और रविवार रात को दो नामों की घोषणा की थी। भाजपा इससे पहले तीन बार में 32 जिला अध्यक्षों के नाम जारी कर चुकी है। अब तक कुल मिलाकर 47 जिला अध्यक्ष घोषित हो चुके हैं। बता दें कि भाजपा 62 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किये जाना है ऐसे में अब 16 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित होने बाकी हैं।

अभी तक घोषित भाजपा जिलाध्यक्षों की संभागवार सूची

चंबल संभाग- भिंड – देवेंद्र नरवरिया ,मुरैना – कमलेश कुशवाह ,दतिया – रघुवीर शरण कुशवाहा

ग्वालियर संभाग- ग्वालियर नगर – जयप्रकाश राजोरिया ,शिवपुरी – जसमंत जाटव ,अशोक नगर – आलोक तिवारी ,श्योपुर – शशांक भूषण ,गुना – धर्मेंद्र सिकरवार

सागर संभाग- सागर नगर – श्याम तिवारी , सागर ग्रामीण – रानी पटेल कुशवाहा ,दमोह- श्याम शिवहरे, पन्ना – बृजेन्द्र मिश्रा, छतरपुर – चंद्रभान सिंह गौतम

रीवा संभाग- रीवा – वीरेंद्र गुप्ता, सीधी – देवकुमार सिंह, मैहर – कमलेश सुहाने, मऊगंज – डॉ. राजेन्द्र मिश्रा, सिंगरौली – सुन्दर शाह

शहडोल संभाग- उमरिया – आशुतोष अग्रवाल , अनूपपुर – हीरा सिंह श्याम

जबलपुर संभाग- जबलपुर नगर- रत्नेश सोनकर, जबलपुर ग्रामीण – राजकुमार पटेल, सिवनी – मीना बिसेन, बालाघाट – रामकिशोर कांवरे, मंडला – प्रफुल्ल मिश्रा, कटनी – दीपक टंडन सोनी, डिंडौरी – चमरू नेताम

नर्मदापुरम संभाग- नर्मदापुरम – प्रीति शुक्ला, हरदा – राजेश वर्मा, बैतूल – सुधाकर पवार

भोपाल संभाग-भोपाल नगर – रविन्द्र यती, भोपाल ग्रामीण – तीरथ सिंह मीणा, विदिशा- महाराज सिंह दांगी , रायसेन – राकेश शर्मा

इंदौर संभाग- बुरहानपुर – मनोज माने, खंडवा – राजपाल सिंह तोमर, बड़वानी – अजय यादव, अलीराजपुर – संतोष परवल झाबुआ – भानू भूरिया

उज्जैन संभाग- उज्जैन नगर- संजय अग्रवाल,  उज्जैन ग्रामीण – राजेश धाकड़, देवास – राय सिंह सेंधव ,रतलाम – प्रदीप उपाध्याय, नीमच – वंदना खंडेलवाल, शाजापुर- रवि पांडे, मंदसौर – राजेश दीक्षित, आगर – ओम मालवीय

इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, धार, खरगोन, ग्वालियर ग्रामीण, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, शहडोल, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, सिहोर और राजगढ़ जिलों में सस्पेंस बरकरार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सभी घोषित जिलाध्यक्षों को X पर बधाई दी है. मध्यप्रदेश में बीजेपी ने अब तक 47 जिलाध्यक्षों कि घोषणा की है. 15 जिला अध्यक्षों की घोषणा और होना बाकी है. कुल 4 बार में अब तक 47 जिला अध्यक्ष बनाएं गए हैं. इनमें ग्रामीण और नगरीय दोनों शामिल हैं. बीजेपी संगठन के मुताबिक कुल 62 जिला अध्यक्षों की घोषणा करती है, इसके पहले मंगलवार को 12 जिला अध्यक्षों की घोषणा की थी.

https://x.com/vdsharmabjp/status/1879557757575348244?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1879557757575348244%7Ctwgr%5Eace0c952d733272e8d4d9ef824688c815ae21326%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fmpcg.ndtv.in%2Fmadhya-pradesh-news%2Fbjp-announced-names-of-district-presidents-of-14-districts-see-names-7481623

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}