सुवासरामंदसौर जिला

सुवासरा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में श्री रामायण परीक्षा का आयोजन किया गया

सुवासरा के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में श्री रामायण परीक्षा का आयोजन किया गया

सुवासरा। मंदसौर जिले की सुवासरा तहसील केन्द्र के शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल द्वारा आयोजित ‘श्री रामायण परीक्षा (रामायण संस्कार परीक्षा)’ 13 जनवरी 2025 को विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड उपाध्यक्षा हेमलता पाटीदार की उपस्थिति व सहयोग से सम्पन्न की गई। जिसमें कक्षा 6ठी से कक्षा 8 वीं की छात्राओं ने भाग लिया।

यह परीक्षा रामायण से जुड़ी एक परीक्षा है। इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में प्रभु श्री राम जैसे आदर्श, आचरण, और संस्कार विकसित करना है। इस परीक्षा में बच्चों को धर्म और संस्कार के बारे में जानकारी दी जाती है। परीक्षा में अच्छे अंक लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाता है।

विहिप विभाग मंत्री अनुपालसिंह झाला, विभाग सत्संग प्रमुख शंकर सिंह, जिला संगठन मंत्री गोवर्धन सिंह सिसोदिया, जिला सत्संग प्रमुख मांगुसिंह बोरखेड़ी, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुनसिंह देवड़ा के मार्गदर्शन में श्री रामायण परीक्षा (रामायण संस्कार परीक्षा) प्रखड सुवासरा में सम्पन्न कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}