सुवासरामंदसौर जिलाराजनीति

कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने के लिए पंचायत स्तर तक मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारीयों की नियुक्ति की जावेगी- पूर्व मंत्री विधायक जयवर्धन सिंह

सुवासरा नगर में जैन दादाबाड़ी मंगलिक परिसर पर ब्लॉक कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर बैठक का हुआ समापन

सुवासरा निप्र। सुवासरा विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 226 के छोटी काशी सीतामऊ, क्यामपुर, सुवासरा, शामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय एवं ब्लॉक कांग्रेस के नए ब्लॉक अध्यक्ष को लेकर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह (बाबा साहब) एक दिवसीय दौरे पर कल दिनांक 07-02-2025 वार मंगलवार को उनका दोहरी कार्यक्रम इस प्रकार नियमित था। छोटी काशी सीतामऊ में दोपहर 12:00 बजे क्यामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर 1:30बजे। सुवासरा ब्लॉक मुख्यालय पर 3:00 बजे। शामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पर 5:00 बजे।इनका कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। जिसमें सुवासरा नगर में स्थानीय तरनोद रोड स्थित जैन दादाबाड़ी मांगलिक परिसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृपाल सिंह सोलंकी तरनोद के नेतृत्व में एवं शामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय की संयुक्त बैठक भी सुवासरा में ही रखी गई थी। जिसमें छोटी काशी सीतामऊ क्यामपुर शामगढ़ ब्लॉक मुख्यालय के ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश जायसवाल के नेतृत्व में सुवासरा पेट्रोल पंप चौराहे पर बाबा साहब का स्वागत किया गया। और सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभगिता की। सर्वप्रथम जैन दादा बाड़ी मांगलिक परिसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, मंदसौर विधायक विपिन जैन, सुसनेर विधायक भेरू सिंह बाबू परिहार, व मंदसौर नीमच जावरा संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर, सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के दो बार के पूर्व प्रत्याशी राकेश पाटीदार, सभी कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक का शंखनाथ किया।

  पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह जिला कांग्रेस के प्रभारी मैं अपने उद्बोधन में कहा की मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूजयनीय पिताजी दिग्विजय सिंह का पशुपतिनाथ की नगरी मंदसौर से सदेव हीं लगाव रहा और मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मेरे ऊपर विश्वास जताते हुए मुझे इस लायक समझा मंदसौर जिला कांग्रेस का प्रभारी बनाया। निश्चित तौर पर मैं उनकी भावना पर खरा उतरूँगा और उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन को नई दिशा देने के लिए पंचायत स्तर तक मंडलम अध्यक्ष और सेक्टर प्रभारीयों की नियुक्ति की जावेगी। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस के और भी कई संगठन है जैसे कांग्रेस सेवादल, युवा कांग्रेस, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, पंचायती राज प्रकोष्ठ, पंचायती राज संगठन, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, आज प्रकोष्ठ, आदि संगठनों में जमीन कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जवाबदारी देकर उन्हें पद दिए जाएंगे। आगे उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व शिवराज सरकार ने वर्तमान हुए चुनाव में 125 घोषणा की थी और लाडली बहन की तीन किस्त उन्होंने अलग-अलग डालने की बात कही थी पहली किस्त 1250 बारह सो पचास रुपए दूसरी किस्त ₹1500 और तीसरी किस्त 3000₹ लाडली बहन के खाते में डालने की बात शिवराज सिंह ने कही थी। और गैस सिलेंडर 450₹ देने की बात कही थी। लेकिन यह जुमलशाही और तानाशाही सरकार नौटंकी कर रही है। प्रदेश की भोली भाली जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। और भी कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किया जिसमें सुसनेर के विधायक भेरू सिंह परिहार बापू मंदसौर के विधायक विपिन जैन, मंदसौर नीमच जावरा सांसद क्षेत्र के कांग्रेस के लोकसभा पूर्व प्रत्याशी दिलीप सिंह गुर्जर नागदा इन सभी दिग्गज नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किया। वही पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह बाबा साहब ने चारों ब्लॉकों को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर राय मशविरा कीया और सभी कार्यकर्ताओं से अलग-अलग मिले। बाबा साहब ने कहा कि अब मैं 4 साल तक आपके बीच में सदा ही आता जाता रहूंगा। कार्यक्रम में सहभागिता रखने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव गिरीश वर्मा, अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लावो समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा मंदसौर, मध्य प्रदेश पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्याम सिंह चौहान लकवा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर सिंह दीपाखेड़ा, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पँवार लादूना, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष ओम सिंह भाटी हल्दूनि, जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष जगदीश कोठारी वसई जिला पंचायत के प्रदेश प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह भाटी, जिला कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह सेमली, सुवासरा ब्लाक काँग्रेस के कार्यकारणी अध्यक्ष हँसपाल सिँह देवड़ा डाबला देवल, और शामगढ़ ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकरणी अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, जिला पंचायत के सदस्य प्रतिनिधि जगदीश धनगर फौजी नाहरगढ़, किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत शर्मा,जिला पंचायत के सदस्य प्रतिनिधि कर्मवीर सिँह भाटी हल्दुनी, सीतामऊ के पूर्व जन भागीदारी के अध्यक्ष विनय राजोरिया, सीतामऊ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरुलाल डपकरा, युवक कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष संग्राम सिँह कुराव, शामगढ़ ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र पोरवाल मनोज मुजवदिया, जगदीश मेहता, आरिफ बेग पूर्व पार्षद, सुवासरा नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष महेश मंडलीया, पार्षद प्रेम सिंह पवार, मुबारक

मंसूरी, पार्षद प्रतिनिधि जगदीश राठौर, खादिर मुंशी, राम सिंह मेहर,वल्लभ प्रसाद देवड़ा,पूर्व पार्षद आनंद शर्मा,गेंदमल टेलर, मुस्तकीम कुरैशी, मदन सिंह पवार,मोहनलाल मेहर, शंकर लाल मेहर, तुलसीराम मेहर,हंसराज,गणपत लाल मेहर, कालूराम मेहर काका, बंसीलाल विश्वकर्मा, राहुल वर्मा, तेजेंद्र सिंह कुशवाहा क्यामपुर संजय सिंह मंडलोई क़यामपुर, शुभम चौधरी, पन्नालाल सोनी, विकेश व्यास, श्याम लाल गुप्ता, गोवर्धन लाल बरोलिया, संजय राठौर, गोपाल राठौर, सुनील राठौर,गुड्डू मंसूरी, रज्जाक मंसूरी,अनिल राठौर, पर्वत लाल राठौर, कचरू सीह आंजना, संजय साकी, दिनेश फरक्या, राजेश मुनिया, पवन मुनिया, राजेश गुप्ता, शुभम धनोतिया, संदीप धनोतिया, नरेंद्र वेद, शालाग्राम पाटीदार, हर्ष पाटीदार, विजय पाटीदार, दशरथ पाटीदार, मधुसूदन पाटीदार, दुर्गा शंकर पाटीदार, श्यामसुंदर पाटीदार, राजू पाटीदार दलपत, सलीम खान पठान, गंगाराम सूर्यवंशी, भगवान लाल सूर्यवंशी, नंदलाल सूर्यवंशी,सुजान सिंह तंवर,शिवलाल सूर्यवंशी,चेतन गोस्वामी, विशाल सोनी,शिवलाल श्रीमाल, रमेश सूर्यवंशी, चंदन लाल सूर्यवंशी, सूरज सिँह सोलंकी, राम सिंह सोलंकी, कुशाल सिंह सोलंकी, मदन सिंह सिसोदिया, लोकेन्द्र सिंह देवड़ा, उदय सिंह देवड़ा, पारस जैन बादशाह, राहुल जैन, रतन लाल गुर्जर, रतनलाल सूर्यवंशी चंपाखेड़ी, गोपाल मेहर, राधेश्याम मेहर, राकेश देवड़ा, प्रवीण मालवीय, राधे जायसवाल, श्याम जायसवाल, कमलेश दानगढ़, श्रीमती सजिया खान, दर्शन सिंह अरोड़ा, कांग्रेस सेवा दल को ब्लॉक अध्यक्ष शिवनारायण घोटाला धलपत, कांग्रेस दल के शामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष बनवारी वर्मा, मिथुन शर्मा पंकज जाट, गोपाल पटेल, दुर्गेश पटेल, ऋतिक पटेल, रऊफ पठान, कुलदीप सिंह सिसोदिया, रमेश कोठारी, राजेंद्र सोलंकी, मनीष मेहर, मनी डपकारा, मोहम्मदी कपड़िया, मोहित जैन, नरेंद्र मेहता, अमन चौहान, दुले सिँह कलगारी, दुले सिँह दशरिया, प्रकाश गेहलोत, बद्री बालमुकंद चौहान, किशन सिँह चौहान पावती और अनेक कार्यकर्ताओं ने इस महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष परमेश्वर राजू पाटीदार ने किया।

कार्यक्रम की विशेष झलकियां

(1)छोटी काशी सीतामऊ से लंबे काफिले के साथ सुवासरा पहुंचे।

(2)सुवासरा नगर में बाबा साहब का लव लश्कर आतिशबाजी ढोल धमाके के साथ स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

(3) कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एक सुई के धागे में पिरोने को कहा गया।

(4) सभी कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बाबा साहब को कांग्रेस के हीरो की पदवी से नावाजा।

अंत में आभार कांग्रेस के अध्यक्ष भगवती लाल मोदी एवं शामगढ़ शहर कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज मुजावदिया, ने किया। उक्त आशय की जानकारी अखिल भारतीय जमीनी कार्यकर्ता आगे लावो समिति के मध्य प्रदेश मीडिया प्रभारी के अध्यक्ष पंकज बैरागी ने प्रेसनोट के माध्यम से दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}