सेवाउत्तर प्रदेशगोरखपुर

ठंड से बचाव के लिए भरोहिया ब्लॉक में हुआ कंबल वितरण

ठंड से बचाव के लिए भरोहिया ब्लॉक में हुआ कंबल वितरण

 

गोरखपुर भरोहिया ब्लॉक में मंगलवार को बढ़ती ठंड से निपटने के लिए प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की। ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुनीता सिंह ने दर्जनों गांवों के प्रधानों की उपस्थिति में गरीब, बेसहारा और असहाय लोगों के बीच 500 कंबल वितरित किए।कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर ब्लॉक परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम में महंत अवैध नाथ की चौथी मूर्ति स्थापना दिवस भी मनाया गया। महामंडलेश्वर कनकश्वेरी महाराज किरन बाबा, ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुनीता सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, अमित सिंह मोनू ने मूर्ति पर पुष्प अर्पित किए।ब्लॉक प्रमुख डॉ. सुनीता सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे कंबल वितरण अभियान के तहत ग्राम प्रधानों द्वारा दी गई सूची के आधार पर इन कंबलों को वितरित किया गया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी व्यक्ति ठंड से पीड़ित न हो।इस अवसर पर अवधेश मिश्रा, बिन्दासन चौधरी, थाना प्रभारी पीपीगंज धर्मेन्द्र सिंह व भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}