Uncategorized

मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया

*नीमच – मनासा*
डॉ. बबलु चौधरी मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड मनासा द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास कार्यक्रम के अंतर्गत व्याख्यान कार्यक्रम अध्ययन केंद्र शासकीय रामचंद्र विश्वनाथ महाविद्यालय मनासा में दोपहर 2 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप शासकीय महाविद्यालय राहु जिला इंदौर के प्राध्यापक डॉ. अनुराग सिंह राव रहे। जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता की क्या भूमिका है इस विषय पर विस्तार से विद्यार्थियों को बताया और विद्यार्थियों को समाज का नेतृत्व करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. अनुराग सिंह राव, विकासखंड समन्वयक महिंद्रपाल सिंह जी भाटी प्रो. अर्जुन धनगर, पहलाद धनगर सहित समस्त मेंटर्स एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}