श्री आनंद धाम जैन तीर्थ घसोई में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया

============
श्री आनंद धाम जैन तीर्थ घसोई में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया
सुवासरा- श्री आनंद धाम जैन तीर्थ घसोई में बुधवार को भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर तीर्थ परिसर से सुबह 10 बजे समाज जनों द्वारा भगवान की रथ यात्रा निकाली गई।रथयात्रा के दौरान नगर में जगह-जगह भगवान की प्रतिमा के सामने श्रद्धालुओ ने चावल की गहुली बनाकर आशीर्वाद लिया। रथ यात्रा में पूज्य गणिवर्य पद्मचंदसागर जी महाराज एवं साध्वी नेपदवर्षा श्रीजी महाराज आदि ठाणा मोजूद थे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओ ने भगवान के जयकारों के साथ नगर भ्रमण के बाद पुनः तीर्थ परिसर पहुंची। जहां भगवान की आरती उतारी गई। इसके बाद उपाश्रय भवन में धर्मसभा का आयोजन हुआ।धर्मसभा में पूज्य गणिवर्य श्री पदमचंद्र सागर जी महाराज ने प्रवचन के दौरान कहा की भगवान पार्श्वनाथ का जन्म संसार के समस्त जीवों के कल्याण के लिए हुआ था। प्रभु ने इस दुनिया मे जन्म लेकर असंख्य जीवो को कष्ट और पीड़ा से मुक्ति दी थी। और पूरे संसार मे खुशी और उल्लास का पर्व मनाया था। धर्मसभा के दौरान कार्यक्रम के लाभार्थी रंजन बेन पारसमल भंडारी परिवार का बहुमान तीर्थ पेढ़ी द्वारा किया गया।जन्मकल्याणक महोत्सव के दौरान अतिथि के रूप में विधायक हरदीपसिंह डंग, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह मंडलोई, घसोई ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि सुमेर सिंह देवड़ा, सुवासरा नगर पंचायत प्रतिनिधि डॉ बालाराम परिहार मौजूद थे। अतिथियों का बहुमान तीर्थ पेड़ी के द्वारा किया गया।इस अवसर पर तीर्थ पेड़ी अध्यक्ष खुबीलाल राठोड़, मैनेजिंग ट्रस्टी महावीर सुराणा, सचिव कमल जैन, सहसचिव संजय जैन, कोषाध्यक्ष मांगीलाल जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।बुधवार को दोपहर में 108 पार्श्वनाथ महापूजन का आयोजन हुआ। भगवान के जन्मकल्याणक के अवसर पर पूरे घसोई ग्राम में बूंदी के लड्डू की प्रभावना तीर्थ पेड़ी के द्वारा लाभार्थी परिवार की ओर से की गयी।भगवान पार्श्वनाथ के जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत 200 से अधिक श्रद्धालुओ ने अठ्ठम तप की तपस्या की। जिसकी पूर्णाहुति 27 दिसम्बर शुक्रवार को सभी तपस्वियों के पारणे के साथ होगी। 26 दिसम्बर को तीर्थ में भगवान पार्श्वनाथ का दीक्षा कल्याणक महोत्सव मनाया जायेगा। इस दिन दोपहर 12:39 बजे ऋषि मंडल महापूजन आयोजित होगी।