मल्हारगढ़मंदसौर जिला

भाजपा मंडल मल्हारगढ़ परिवार ने सरस्वती शिशु मंदिर में मनाया वीर बाल दिवस’

 

मोहन सेन कछावा
मल्हारगढ़।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस मनाया जाने के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ द्वारा गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादे जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी के बलिदान को समर्पित ‘वीर बाल दिवस’ पर आज सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय मल्हारगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड संघ चालक ओमप्रकाश बटवाल, जिला महामंत्री राजेश दीक्षित,मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय उपस्थित रहे! सर्व प्रथम श्री साहिबजादो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।

खंड संघ चालक ओमप्रकाश बटवाल ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह के साहिबजादों बाबा फतेह सिंह जी और बाबा जोरावर सिंह जी ने अल्प आयु में ही इस्लाम न स्वीकारते हुए अपने धर्म की रक्षा के लिए प्राणोत्सर्ग किया था। उन्होंने धर्म परिवर्तन न करते हुए स्वयं को दीवार में चुनावाना स्वीकार किया।
भाजपा जिला महामंत्री राजेश दीक्षित ने बताया कि उनका बलिदान न केवल आज के युवाओं को धर्म परायणता की सीख देता है बल्कि हम सभी को भी अंतिम श्वास तक स्वधर्म के पालन के लिए प्रेरित करता है।

मंडल अध्यक्ष आशीष जी विजयवर्गीय ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि धन्य हैं गुरु गोविन्द सिंह जी, जिनकी शिक्षाओं पर चलकर उनके पुत्र अपने बलिदान से हम सभी को गौरवान्वित कर गए। ‘प्राण जाए पर धर्म न जाए’ का मूलमंत्र सिखा गए।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम प्रभारी समरथ जी गेहलोद व आभार मंडल महामंत्री मुकेश मालवीय ने माना।अतिथियों का स्वागत भूत अध्यक्ष एवं सभापति खुमान सिंह सोलंकी ने वोट अध्यक्ष डॉक्टर जितेंद्र गहलोत बूथ अध्यक्ष पूर्व पार्षद पंकज माली ने फूल माला पहनकर स्वागत किया एवं विद्यालय परिवार की छात्र-छात्राओं में अतिथियों को तिलक लगाया एवं श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
बाल दिवस के कार्यक्रम में भाजपा मल्हारगढ़ किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल  डाका, मंडल मीडिया प्रभारी पूर्व पार्षद मोहन सेन कछावा,युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष एवं उप सरपंच लोकपाल सिंह  चौहान सेलावरी, मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ संयोजक डॉक्टर योगेश कछावा, भाजपा मंडल मल्हारगढ़ अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कमलेश सौम्या, सभापति नगर परिषद खुमान सिंह सोलंकी,बूथ अध्यक्ष एवं आरोग्य भारती के तहसील संयोजक डॉक्टर जितेंद्र गहलोत ,बूथ अध्यक्ष बबलू राठौर, बूथ अध्यक्ष पंकज माली ,बूथ अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी ,बूथ अध्यक्ष सुनील सुथार रमेश चंद्र चौहान सहित सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र छात्राएं,‌ विद्यालय परिवार,भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}