
यह भूमि किसी संता बंता और चंटा की नहीं है ,यह वीर बलिदानियों की भूमि है — संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत
ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा आज जावरा जिले के आलोट प्रखंड में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा में सर्वप्रथम राम दरबार और भारत माता चित्र पर मलयार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में संत श्री 1008 आनंद गिरि जी महाराज के आशीष वचन प्राप्त हुए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे विश्व हिंदू परिषद रतलाम विभाग संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोत ने मंच से कहा की हिंदुस्तान हिंदुओं की भूमि है यह भूमि किसी संता बंता और चंटा की नहीं है। गुरु गोविंद सिंह जी के बेटे फते सिंह और जोरावर सिंह जैसे बलिदानी वीर योद्धाओं की भूमि है। बजरंग दल का कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा में निरंतर लगा रहता है। हम जात-पात की बेड़ियों में नहीं बंधे हैं, उन्होंने कहा जात-पात की करो विदाई।
शौर्य यात्रा जगदेव गंज से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्ग से होती हुई गायत्री मंदिर, लाल माता मंदिर, विट्ठल मंदिर, कुमार नाका, बस स्टैंड होते हुए पुनः जगदेव गंज पहुंची। सभी कार्यकर्ताओं ने भागवत ध्वज को प्रणाम किया। सेंकड़ों कार्यकर्ताओं ने शौर्य यात्रा में भाग लिया। शौर्य यात्रा का हिंदू समाज ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्रीपाल दसेड़ा, जिला मंत्री तूफान सिंह यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक धाकड़, प्रखंड मंत्री ईश्वर सिंह, प्रखंड संयोजक पंकज परमार, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के विभाग, जिला, प्रखंड, खंड एवं ग्राम समिति कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड उपाध्यक्ष शंभू लाल चौधरी तथा आभार प्रखंड सह मंत्री ओमप्रकाश चौधरी ने व्यक्त किया।