जावरारतलाम

जावरा में निकला बाल पथ संचलन बड़ी संख्या में बच्चों ने की कदमताल

जावरा में निकला बाल पथ संचलन बड़ी संख्या में बच्चों ने की कदमताल 

जावरा।मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घोषित जिला जावरा में आज विशाल बाल पथ संचलन निकाला गया जिसमें बड़ी संख्या में स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार, भारत माता व सर संघ चालक गुरु गोलवरकर जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। तत्पश्चात संघ के ध्वज को प्रणाम किया गया। इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह विनोद पाटीदार का बौद्धिक हुआ। तत्पश्चात जावरा शहर में निकले पथ संचलन में घोष की धुन पर कतारबद्ध बाल स्वयं सेवक चल रहे थे। उनकी कदमताल देखते ही बन रही थी। स्थानीय रामबाग मैदान रावण द्वार क्षेत्र से सांय लगभग 4 बजे प्रारंभ संचलन नगर के शुक्रवारिया, फूटी बावड़ी, पीपली बाजार, जवाहर पथ, चूड़ी बाजार, बजाज खाना, घण्टाघर, कमानी गेट, नीमचौक, आजाद चौक, सोमवारिया, गोवर्धन नाथ चौराहा होते हुए पुनः रामबाग मैदान पहुंचा। जहां संचलन का समापन हुआ। नगर में जगह जगह संचलन का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

       🔸🔹🔸🔹🔸🔹🔸

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}