नीमचमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश नीमच 16 दिसंबर 2024 सोमवार

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

 

एबीवीपी के 57वें प्रांतीय अधिवेशन के लिए हुआ भूमिपूजन

23 से 26 दिसंबर तक नीमच में आयोजित होगा सम्मेलन, 1200 प्रतिनिधि होंगे शामिल

नीमच। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 57 वा प्रांत अधिवेशन 23 दिसंबर से 26 दिसंबर को नीमच नगर के स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज में आयोजित होने जा रहा है। जिसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सम्मेलन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को मार्गशिष शुक्ल पक्ष पूर्णिमा दोपहर 2:00 बजे संपूर्ण वैदिक विधि विधान से आयोजन स्थल पर तैयारियों का भूमिपूजन किया गया। इसी के साथ ही कार्यक्रम स्थल पर पंडाल सहित लगाने का काम भी शुरू हो गया है।
बता दें कि मालवा प्रांत का 57वां प्रांत अधिवेशन नीमच नगर में सम्पन्न होने जा रहा है। अधिवेशन के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया है। जिसकी देखरेख और मार्गदर्शन ने सम्मेलन की तैयारियां की जा रही हैं। सम्मेलन के लिए देवी अहिल्या बाई होलकर नगर, पी.जी. कॉलेज नीमच के पीछे स्थित ग्राउण्ड में भूमिपूजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि धन्वतरील पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर परम् पूज्य संत श्री श्री 1008 सुरेशानंद सरस्वती (गुरुजी निपानिया), विशेष उपस्थिती निलेश जी सौलंकी, (अखिल भारतीय जनजाति कार्य सह प्रमुख), स्वागत समिति के सचिव महेन्द्र भटनागर, नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, प्रहलाद गर्ग (दड़ौली वाले) द्वारा भूमिपूजन किया गया। इस दौरान सी एम धाकड़, ललित ग्वाला, विश्वास खंडेलवाल, हेमेंद्र शर्मा, बबलू विश्वदेव शर्मा सहित विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शनी उद्घाटन से होगी शुरुआत

जानकारी के अनुसार सम्मेलन में 1200 प्रतिनिधि भाग लेंगे। वे 23 दिसंबर की शाम तक नीमच पहुंचेंगे। 24 दिसंबर को उद्घाटन से सम्मेलन की शुरुआत होगी। इसमें संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी सहित अन्य अतिथि शामिल होंगे और उनका संबोधन होगा। प्रदर्शनी उद्घाटन के साथ अधिवेशन प्रारंभ होगा। अधिवेशन नगर का नाम मातोश्री अहिल्याबाई होलकर होगा। जिस सभागार में सत्र आयोजित किए जा रहे हैं उसका नाम महर्षि सांदीपनि सभागार रखा गया है। विद्यार्थी परिषद के कार्य एवं भारतीय ज्ञान परंपरा से संबंधित प्रदर्शनी का नाम प्रसिद्ध पुरातत्व विधि डॉक्टर विष्णु श्रीधर वाकणकर के नाम से रखा गया है। अधिवेशन आयोजन के दौरान शोभायात्रा निकाली जाएगी। अधिवेशन का मुख्य उद्देश्य विभिन्न प्रकार के नए प्रयोग के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा और भारतीय इतिहास को प्रदर्शित करना है।अधिवेशन में विद्यार्थी परिषद द्वारा शैक्षणिक और सामाजिक विषयों पर प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। वैचारिक विमर्श पर कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिलेगा। ताकि वे समाज और राष्ट्र की सेवा में और भी प्रभावी भूमिका निभा सकें।

=============

विधायक श्री सखलेचा ने ग्राम दड़ौली में किया मुख्‍यमंत्री जनकल्‍याण अभियान का शुभारंभ

नीमच 15 दिसम्‍बर 2024, मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान आगामी 26, जनवरी तक चलेगा। इसमें प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे ,यह सुनिश्चित किया जाएगा। यह बात विधायक श्री ओम प्रकाश सखलेचा ने शनिवार को दड़ौली में मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही। उन्होंने कहा, कि प्रदेश सरकार हर व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए कृत संकल्पित हैं। अब 70 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ा जा रहा है और आयुष्‍मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

इस अवसर पर विधायक श्री सखलेचा ने कहा, कि पशुधन के लिए क्रेडिट कार्ड पर भैंस के लिए 18000 रूपये और गाय के लिए 15000 रूपये का ऋण 0%ब्याज दर पर दिया जा रहा है। उन्होंने दड़ौली ग्राम के शमशान में श्रद्धांजलि शेड के लिए 5 लाख रुपए स्वीकृत करने की बात भी कही। विधायक ने दड़ौली ग्राम पंचायत द्वारा योजनाओं के क्रियान्वयन में 80%अंक की ग्रेडिंग प्राप्त करने पर सरपंच, पंच सहित सभी पंचायत वासियों की जागरूकता की सराहना की। विधायक ने क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अंबामाता मंदिर तक सड़क मार्ग के निर्माण में आ रही समस्याओं को तत्काल दूर कर कार्य शुरू करवाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। शिविर में दड़ौली के सरपंच श्री प्रवीण नागौरी, जनकपुर सरपंच श्री किशोर पाटीदार सहित जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन, अनुविभागीय अधिकारी श्री राजेश शाह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री आकाश धार्वे, जावद तहसीलदार सुश्री मयूरी जॉक सहित विभिन्‍न अधिकारी,कर्मचारी मौजूद थे।

==================

पुण्यतिथि पर कॉंग्रेस द्वारा याद किए गए सरदार वल्लभ भाई पटेल
नीमच। रविवार को कॉंग्रेस कार्यालय गांधीभवन में देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि मनाई गई। कॉंग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल ने कहा कि लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल भारत की स्वतंत्रता के प्रमुख वास्तुकारों और अभिभावकों में से एक थे। देश की स्वतंत्रता को मजबूत करने में उनका योगदान अद्वितीय है। इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री बृजेश मित्तल, शहर ब्लाक कॉंग्रेस अध्यक्ष राकेश अहीर, नेता प्रतिपक्ष योगेश प्रजापति, अजा विभाग के जिलाध्यक्ष महेश वीरवाल, जिला कॉंग्रेस सेवादल के अध्यक्ष गजेन्द्र यादव, जिला महिला कॉंग्रेस अध्यक्ष आशा सांभर, मनोहर अंब, भूरा मुंशी, जिला युवा कॉंग्रेस के नेता वैभव अहीर, पार्षद भारतसिंह अहीर, नितिन हसीजा, इलियास कुरेशी, पृथ्वीसिंह वर्मा सहित अनेक कॉंग्रेसी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}