भोपालमध्यप्रदेश

डॉ. मोहन यादव सरकार का एक साल हुआ पूरा, सीएम ने बताई उपलब्धियां

=============

डॉ. मोहन यादव सरकार का एक साल हुआ पूरा, सीएम ने बताई उपलब्धियां

भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार का एक साल पूरा हो गया है। इस पर आज भोपाल में उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि सात में से 6-1 से भाजपा ने चुनाव में जीत हासिल की है। नदी जोड़ो की कल्पना को साकार करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूरा कर रहे हैं। केन बेतवा परियोजना को शीघ्र शुरू किया जाएगा। इस दिशा में कार्य कर रहे हैं। अटल जी के जन्म शताब्दी पर केन बेतवा परियोजना का 25 दिसंबर को शिलान्यास होगा। इससे बुंदेलखंड की तस्वीर बदलेगी। मध्य प्रदेश के 11 जिलों को लाभ मिलेगा। सीएम ने कहा- इसके साथ ही पार्वती कालीसिंध चंबल परियोजना का काम शीघ्र शुरू होगा। श्योपुर से आगर तक 11 जिलों का लाभ इसको मिलेगा। तीनों नदियों के जुड़ने से इन जिलों की तकदीर बदलने वाली है।

नदियों को जोड़ने का कार्य अभियान के रूप में लिया

70 हजार करोड़ की इस परियोजना का काम भी जल्द शुरू होगा। नदियों की जल का सही उपयोग कर ले इस दिशा में आगे बढ़ना होगा। राज्य के अंदर की नदियों को जोड़ने के कार्य को अभियान के रूप में लिया है। 1980 के बाद से श्रद्धालु सिंहस्थ में क्षिप्रा से स्नान नहीं करा पाए, इसलिए अब क्षिप्रा के जल से ही स्नान कराएंगे। इसके लिए बारिश के जल को डेम बनाकर संग्रहित कर क्षिप्रा में जल स्तर बढ़ाएंगे।

प्रदेश में सिंचाई सुविधाएं बढाएंगे

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, मजदूर और सरकार के बीच उलझन का कार्य निपटाया जाएगा। सायबर तहसील के माध्यम से संपत्ति का नामांतरण रजिस्ट्री का कार्य हो जाता है। प्रदेश में सिंचाई की सुविधा बढ़ाएंगे। पानी के लिए नदी जोड़ो अभियान और बिजली के लिए किसानों को सोलर पंप देंगे। मध्य प्रदेश में एक लाख किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सीएम ने कहा कि हमने कुलपतियों को कुलगुरु कहा है। पूरे प्रदेश में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर बना रहे हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में चार लाख करोड़ के निवेश के साथ तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कृषि, डेयरी के कोर्स को कॉलेज में पढ़ाया जा रहा है। पीएम एक्सीलेंस कॉलेजों में शिक्षा की बेहतर व्यवस्था की गई है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में 33 प्रतिशत आरक्षण महिलाओं को दिया गया है। 1.29 लाख बहनों के खातों में राशि दी जा रही है। महिला उद्यमियों को 275 करोड़ की राशि दी गई है। जनवरी तक सभी संभागों में रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव हो जाएगा। 24फरवरी 2025 में ग्लोबल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव होगा प्रधानमंत्री मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

भगवान राम और कृष्ण के पथ पर काम

मुख्यमंत्री ने कहा, हम भगवान राम और भगवान कृष्ण के पाथेय पथ के लिए भी काम कर रहे हैं। शपथ लेते ही स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग को एक किया गया। 2005 के पहले पांच मेडिकल कॉलेज थे, हमारी सरकार ने मेडिकल कॉलेजों को संख्या बढ़ाई और अब एक साल में 51 मेडिकल कॉलेज हो जाएंगे।

चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना एमपी

सीएम ने कहा- मध्य प्रदेश चार करोड़ आयुष्मान कार्ड बनाने वाला राज्य बना है। 70 वर्ष के वृद्धों को आयुष्मान से नुःशिल्क उपचार का लाभ दिया जा रहा है। कृषि के साथ पशुपालन पर हमारा फोकस है। इससे किसानों की आय बढेगी। दूध उत्पादन को बढ़ाएंगे। जो 10 से अधिक गौ माता को पालेगा उसको भी अनुदान दिया जाएगा।

हाथिेयों के प्रबंधन का कार्य करेंगे

रातापानी टाइगर रिजर्व बनने से देश की एक मात्र राजधानी होगी जो टाइगर रिजर्व के सबसे नजदीक होगी। हाथियों के बसने से चुनौतियां आई है इसलिए हाथियों के प्रबंधन का कार्य करेंगे। सीएम ने कहा- मैं स्वयं कांजीरंगा टाइगर रिजर्व जाऊंगा। रिजर्व पार्क के आसपास रेस्क्यू सेंटर बनाएंगे।

जिलों और संभागों की सीमाएं बदलेंगे

22 हजार से अधिक थानों की सीमाएं बदली है। जिलों व संभागों की सीमाएं भी बदलेंगे। सिंहस्थ के लिए प्रयागराज की तैयारियों को देखने मध्य प्रदेश का दल जाएगा। मध्य प्रदेश में रेलवे का काम करने के लिए अलग से एक ओएसडी नियुक्त करेंगे। मध्य प्रदेश में रेल यातायात को बढ़ाएंगे।

40 दिन की योजना के तहत 76 योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। पत्र हित ग्राहियों को योजना से जोड़ा जाएगा। आपकी सरकार आपके द्वार अभियान चलाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}