नीमच विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा
6 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा,पहली बार महिला को मिला मौका*

*नीमच विधानसभा के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा*
*6 नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा,पहली बार महिला को मिला मौका*
नीमच-पिछले एक माह से भारतीय जनता पार्टी के संगठन चुनाव को लेकर कवायद चल रही थी ।सोमवार नीमच विधानसभा क्षेत्र के बुथ अध्यक्षों की सहमति से भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण सेजवलकर के अनुमोदन एवं रतलाम,मंदसौर,नीमच,के पर्यवेशक सीताराम यादव कि सहमति के उपरांत भाजपा जिला नीमच के निर्धारित मापदंडों के आधार पर संपन्न हुई मंडल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया के उपरांत मंडल अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए भादवा माता मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा,उत्तर मंडल नीमच अध्यक्ष विश्वास पाटीदार ,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह राणावत, पं. दीनदयाल मंडल नीमच अध्यक्ष दारा सिंह यादव,दक्षिण मंडल नीमच अध्यक्ष मदन गुर्जर पिराना,कुशाभाऊ ठाकरे मंडल नीमच अध्यक्ष किशोर दास बैरागी बनाए गए ।
पहली बार महिला बनी मंडल अध्यक्ष-जिले में पहली बार किसी महिला को मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है जिसका नाम पूजा अनिल शर्मा ( बोर्दीया कला ) है जो भाजपा के भादवा माता मंडल निवर्तमान अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया के पद को संभालेगी ।