मंडल अध्यक्ष पद के को लेकर चर्चाओं के बीच भाजपा ने तीन नये मंडल क्षेत्र जिले में बढ़ाए

मंडल अध्यक्ष पद के को लेकर चर्चाओं के बीच भाजपा ने तीन नये मंडल क्षेत्र जिले में बढ़ाए
मंदसौर। भाजपा संगठनात्मक चुनाव चुनाव अंतर्गत मंदसौर जिले में सक्रिय कार्यकर्ताओं में मंडल अध्यक्ष पद को लेकर सोशल मीडिया एवं कार्यकर्ताओं में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इस बार कौन बनेगा मंडल अध्यक्ष अपनी-अपनी ओर से दावेदारी देखने को मिल रही है।
वहीं भाजपा का शीर्ष नेतृत्व संगठन के पदाधिकारी संगठन को और कैसे मजबूत बनाए जा सके तथा कार्यकर्ता पार्टी के प्रति निष्ठावान बना रहे इसको लेकर निरंतर रणनीति पर कार्य किया जा रहा है। इसी अंतर्गत मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में मंदसौर उत्तर मंदसौर दक्षिण दलोदा मंदसौर ग्रामीण चार मंडल क्षेत्र तथा मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मल्हारगढ़ पिपलिया मंडी धुंधडका बुढ़ा चार मंडल क्षेत्र वहीं सुवासरा विधानसभा क्षेत्र में सीतामऊ, सीतामऊ ग्रामीण, शामगढ़, सुवासरा, कयामपुर पांच मंडल क्षेत्र गरोठ विधानसभा क्षेत्र में भानपुरा, गरोठ, मेलखेड़ा, भैसोदा, खड़ावदा पांच मंडल क्षेत्र है अब तक मंदसौर जिले में 18 मंडलों का संचालन दायित्व पदाधिकारी कार्यकर्ता नियुक्त किए गए जाते हैं परंतु अब भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार देने को लेकर दलौदा तहसील के मगरा माताजी, मंदसौर तहसील के गुर्जर बर्डिया सुवासरा तहसील के बसई ग्राम क्षेत्र को मंडल घोषित किया गया।
भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी श्री भगवान दास सबनानी द्वारा जिला अध्यक्ष श्री नानालाल अटोलिया के नाम जारी पत्र के अनुसार जिले के मंडलों का पुनर्गठन एवं प्रस्तावित नवीन मंडलों के वृद्धि की सूचना की गई जिसमें मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में मगरा माताजी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में गुर्जर बढ़िया सुवासरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बसई सहित तीन नवीन मंडल क्षेत्र बनाए गए हैं।