मंदसौर जिलासीतामऊ

पूर्व मंत्री स्व. भारत सिंह जावरा को कांग्रेस  द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

पूर्व मंत्री स्व. भारत सिंह जावरा को कांग्रेस  द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की

सीतामऊ और जावरा के पूर्व विधायक एवं मध्य प्रदेश शासन के पूर्व गृह एवं उद्योग मंत्री रहे स्वर्गीय भारत सिंह जावरा के सम्मान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सीतामऊ द्वारा शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र व्यास ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन 1998 में जब वो कांग्रेस पार्टी से सीतामऊ विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़े तो उन्होंने अपनी रणनीति व कार्य कुशलता से भाजपा के गढ़ को ढ़हाकर विधायक बने,

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ओम सिंह भाटी ने बताया कि सीतामऊ विधानसभा में कई विकास कार्य हुए जिसमें मुवाजर माता डेम व भारतपुरा तालाब स्वर्गीय सिंह की ही देन है, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पंवार ने स्वर्गीय सिंह के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान में मंदसौर जिले में लदुना में नवोदय विद्यालय उनके कार्यकाल में स्वीकृत हुवा,

जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामेश्वर जमालिया ने बताया कि उन्हें कानून की बहुत अच्छी समझ थी और प्रशासनिक अधिकारियों से कैसे काम लेना है उन्हें बखूबी आता था ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश चंद्र रावटी ने बताया कि सन 1998 में जब स्वर्गीय सिंह चुनाव लड़े तब मेने अपने पहले मताधिकार का उपयोग हाथ के पंजे पर देकर अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, ओम सिंह पंछेड़, हरिनारायण अरोरा, जिला महामंत्री भुवनेश्वर सिंह चौहान, जिला महामंत्री दिनेश सेठिया, कार्यकारी अध्यक्ष रामनारायण सूर्यवंशी, पृथ्वी पाल सिंह लावरी, लक्ष्मण सिंह डाबड़ी, भंवर लाल पटेल, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कर्मवीर सिंह भाटी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल पांडे, मोहन सिंह भंसाली, भूपेंद्र राजगुरु, नगर अध्यक्ष संग्राम सिंह, किसान कांग्रेस अध्यक्ष हनुमंत सिंह, अजा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश सूर्यवंशी, पिछड़ा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष भंवरलाल जाट, पवन शर्मा, तेजेंद्र सिंह, महेंद्र जैन, डॉ अनिल बर्डिया, गजान काजी, मंडलम अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, मंडलम अध्यक्ष मंगल डपकरा, सरपंच रघुनंदन सिंह, सरपंच दिग्विजय सिंह, सरपंच सुंदरलाल, सरपंच प्रथ्वीपाल सिंह, देवीलाल धनगर, सरपंच जगदीश मालवीय, लक्ष्मी नारायण राठौर, महेश नीमा, तरुण बरोला, दिव्यलक्ष्य सिंह, चैतन्य देव सिंह, मांगू शेख, जाम भाई, डॉ रामचंद्र सेहलोद,राहुल सूर्यवंशी, महेश पालीवाल, ईश्वरलाल कुशवाह, जाकिर हुसैन, मनीष कुमार जोशी, सतीश भाटी, आदि ने शोक संवेदना व्यक्त कर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}