बकाया बिजली बिल वालों पर कड़ी कार्रवाई: बैंक खाते सीज, कनेक्शन कटे

बकाया बिजली बिल वालों पर कड़ी कार्रवाई: बैंक खाते सीज, कनेक्शन कटे
रीवा। पूर्व संभाग विद्युत विभाग ने बकायादार उपभोक्ताओं के खिलाफ वसूली अभियान तेज कर दिया है। डीई सुशील यादव ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर 100% वसूली लक्ष्य पूरा करने के लिए सभी JE और AE को निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत बैंक खाते सीज करने की कार्रवाई,कुर्की की कार्रवाई, संपत्ति की कुर्की की जा रही है, बकायादारों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं साथ ही बिजली चोरी पर केस, अगर कटा कनेक्शन दोबारा जुड़ा मिला तो विद्युत अधिनियम की धारा 135 और 138 के तहत FIR होगी। इसके अलावा जले ट्रांसफार्मर बदलने का नियम।बकाया बिल वाले क्षेत्रों में जला ट्रांसफार्मर तभी बदला जाएगा जब 50% उपभोक्ता राशि जमा करेंगे या ट्रांसफार्मर फेल होने की तारीख से 10% बकाया राशि जमा हो। डीई सुशील यादव ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे तुरंत अपना बकाया बिल जमा करें और असुविधा से बचें।



