चांदी में आई फिर तेजी, बाजार खुलते ही 13 हजार रुपए के बढ़े दाम, पटना में सोना चांदी सबसे सस्ते वहीं इंदौर लखनऊ में सोना महंगा

चांदी में आई फिर तेजी, बाजार खुलते ही 13 हजार रुपए के बढ़े दाम, पटना में सोना चांदी सबसे सस्ते वहीं इंदौर लखनऊ में सोना महंगा
4 फरवरी, बुधवार को चांदी में फिर तूफानी तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। सुबह 9.30 के आसपास चांदी (Silver Price) में 13 हजार रुपये प्रति किलो से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी जा रही है। अगर ऐसी तेजी रही तो 1 किलो चांदी का दाम 3 लाख रुपये पहुंच जाएगा। एमसीएक्स में अभी 1 किलो चांदी का दाम 2,81,995 रुपये चल रहा है।
सुबह 10.13 बजे एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,81,901 रुपये चल रहा है। इसमें 13,886 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,75,044 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 2,84,094 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
मल्टी कमोडिटी मार्केट में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. इंटरनेशनल बुलियन में मजबूत उछाल और निचले स्तरों पर नए सिरे से खरीदारी के रुझान के कारण कीमतों में तेजी देखने को मिली. नए सिरे से खरीदारी के रुझान ने मंगलवार, 3 फरवरी को सोने और चांदी से जुड़े एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETFs) में भी तेजी ला दी।
वही सोने और चांदी की कीमत में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को तेजी लौटी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना 7 फीसदी और चांदी 15 फीसदी उछल गई। भारतीय बाजार में भी सोने और चांदी में तेजी रही।
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने तथा डॉलर के कमजोर होने से सोने और चांदी को सपोर्ट मिला है। MCX पर सुबह 10.30 बजे यह 5829 रुपये यानी 3.79 फीसदी तेजी के साथ 1,59,638 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी भी सुबह 16,000 रुपये उछलने के बाद 10.30 बजे 14,692 रुपये की तेजी के साथ 2,82,707 रुपये पर थी।
MCX पर ट्रेडिंग शुरू होते ही सोना 5,000 रुपये और चांदी 15,000 रुपये उछल गई। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 153809 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज 1,58,420 रुपये पर खुला। इसी तरह 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 268015.00 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और 2,78,015 रुपये पर खुली। 9.10 बजे यह 15,185 रुपये की तेजी के साथ 2,83,200 पर ट्रेड कर रही थी।
MCX पर सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई। 2 अप्रैल की डिलीवरी वाला सोना 159 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,650 रुपये पर बंद हुआ। इसी तरह 5 मार्च की डिलीवरी वाली चांदी 1015 रुपये की गिरावट के साथ 2,67,000 रुपये पर बंद हुई।
राजधानी दिल्ली में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,008 रुपये प्रति 8 ग्राम है। इसी तरह 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,272 रुपये प्रति 8 ग्राम है। अंतराष्ट्रीय स्तर पर स्पॉट गोल्ड की कीमत कारोबार के दौरान 5.9% की तेजी आई जो नवंबर 2008 के बाद इसमें एक दिन में आई सबसे बड़ी तेजी है।
मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत 1,12,888 रुपये प्रति 8 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,152 रुपये प्रति 8 ग्राम है। एमसीएक्स पर सुबह 10 बजे सोना 5,280 रुपये की तेजी के साथ 159089.00 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी 13285 रुपये की तेजी के साथ 2,81,300 रुपये प्रति किलो पर थी।
एमसीएक्स पर सुबह 9.30 बजे सोना 5791 रुपये यानी 3.77 फीसदी तेजी के साथ 1,59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह चांदी 13,101 रुपये यानी 4.89 फीसदी तेजी के साथ 2,81,116 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही थी।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतें 24,000 रुपये, या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गईं। सोमवार को यह 52,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह उछाल तीन दिन की तेज गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये, या लगभग 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं – जो 29 जनवरी को दर्ज किया गया इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर था। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 5,000 रुपये, या 3.3 प्रतिशत बढ़कर 1,57,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो सोमवार के बंद भाव 1,52,700 रुपये प्रति 10 ग्राम से अधिक है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने और चांदी की कीमत में मंगलवार को भारी उछाल देखने को मिली। सोने की कीमत 7 फीसदी की उछाल के साथ 4,950 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई जबकि चांदी 13 फीसदी तेजी के साथ 87 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। डॉलर के कमजोर होने से दोनों बहुमूल्य धातुओं की कीमत में तेजी आई है।
मजबूत वैश्विक संकेतों और कमजोर डॉलर के बीच चांदी और सोने की कीमतों में तीन दिन की तेज गिरावट का माहौल मंगलवार को खत्म हो गया और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में इनमें मजबूत उछाल आया। इस दौरान चांदी 24,000 रुपये बढ़कर 2.84 लाख रुपये प्रति किलोग्राम हो गई तथा सोना 1.57 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम की ऊंचाई पर जा पहुंचा।
2026: अप्रैल तक 10000 डॉलर पार करेगा सोना
एक लंबी अवधि के एआई प्राइस फोरकास्ट के मुताबिक, सोने की कीमत अप्रैल तक 10,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा सकती है। मॉडल के अनुसार उस महीने सोना 10,527 डॉलर (भारतीय रुपए में 3,35,342 रुपए प्रति 10 ग्राम) तक पहुंच सकता है। इसके बाद साल की दूसरी छमाही में भी तेजी जारी रहने का अनुमान है, जहां दिसंबर तक कीमतें करीब 19,733 डॉलर के स्तर तक जा सकती हैं।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमतें 24,000 रुपये, या 9.23 प्रतिशत बढ़कर 2,84,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी कर सहित) हो गईं। सोमवार को यह 52,000 रुपये की गिरावट के बाद 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। यह उछाल तीन दिन की तेज गिरावट के बाद आया, जिसमें चांदी की कीमतें 1,44,500 रुपये, या लगभग 36 प्रतिशत गिरकर 4,04,500 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे आ गईं, जो 29 जनवरी को दर्ज किया गया। इसका आज तक का सबसे ऊंचा स्तर था।
शहर- चांदी की कीमत
पटना ₹2,82,180
जयपुर ₹2,82,730
कानपुर ₹2,82,840
लखनऊ ₹2,82,840
भोपाल ₹2,83,070
इंदौर ₹2,83,070
चंडीगढ़ ₹2,82,770
रायपुर ₹2,82,660
पटना में चांदी सबसे सस्ती मिल रही है। यहां 1 कुिलो चांदी का दाम 2,82,180 रुपये चल रहा है। कानपुर और लखनऊ में सोना सबसे महंगा मिल रहा है। यहां 1 किलो चांदी का भाव 2,82,840 रुपये चल रहा है।
शहर- सोने का भाव (24 कैरेट)
पटना ₹159,250
जयपुर ₹1,59,310
कानपुर ₹1,59,370
लखनऊ ₹159,370
भोपाल ₹1,59,500
इंदौर ₹159,500
चंडीगढ़ ₹1,59,330
रायपुर ₹1,59,270
पटना में सोना सबसे सस्ता मिल रहा है। यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,250 रुपये है। भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। यहां 10 ग्राम सोने का दाम 1,59,500 रुपये चल रहा है।


