समाचार मध्यप्रदेश नीमच 12 अक्टूबर 2024 शनिवार

===========
राजपूत समाज नीमच का शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन 13 को
नीमच। समस्त राजपूत समाज नीमच द्वारा 13 अक्टूबर 2024 रविवार को प्रातः 11 बजे सी.एस.वी. अग्रोहा भवन पर शस्त्र पूजन व दशहरा मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया है। विजयादशमी के अवसर पर अधर्म पर धर्म की विजय प्राप्त कर राजा राम ने भगवा ध्वज एवं रघुकुल की पुनः स्थापना की थी। उसी की याद में राजपूत समाज द्वारा विजयादशमी पर्व के उपलक्ष्य में राजपूत समाज नीमच द्वारा शक्ति आराधना अन्तर्गत शस्त्र पूजन प्रातः 11 से 12 बजे तक पारम्परिक तरीके से हर्शोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर मिलन समारोह भी आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के गौरव एवं संभाग के एकमात्र वरिष्ठ राजपूत विधायक दिलीपसिंह जी परिहार का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इस अवसर पर बना प्रतिभा प्रतियोगिता प्रातः 11 से 1 बजे तक (5 से 15 वर्ष तथा 11 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बालकों के लिए), बाईसा प्रतिभा प्रतियोगिता (5 से 10 वर्ष आयु वर्ग के लिए) प्रातः 11 से 1 बजे तक, दोप. 12 से 1 बजे तक समाज के पुरुषों के लिए साफा प्रतियोगिता, दोप. 1 से दोप. 3 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दोप. 2 से 4 बजे तक समाज कल्याण गोष्ठी आयोजित की गई है।
कुं. महेन्द्रसिंह राणावत (पिंकू बना कराडिया महाराज) ने समस्त राजपूत समाज सदस्यों से अपनी पारम्परिक वेशभूषा पहनकर अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढाने का अनुरोध किया है।
========
महिला एवं बाल विकास विभाग व्दारा शक्ति संवाद कार्यक्रम सम्पन्न

कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री ताराचन्द मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 11 अक्टूबंर तक आयोजित शक्ति अभिनन्दन अभियान अन्तर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी उपस्थित महिलाओं का प्रदाय की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच श्री अरविन्द डामोर, ने अपने सम्बोधन में कहां कि घर, बाहर एवं कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदाय करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में डा.कृष्णकान्त जैन, आयोग मित्र, मानव अधिकार आयोग, श्रीमती सीमा गर्ग, जिला प्रमुख, आर्ट आफ लिविंग एवं श्री के.एल.पटेल, पुलिस निरीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया गया।
शक्ति संवाद कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र एवं क्रिडा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अन्त में विधायक श्री परिहार द्वारा उपस्थित प्रतिभगियों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान शपथ दिलाई गई। शक्ति संवाद कार्यक्रम का संचालन श्री सुभाष गवई अधीक्षक द्वारा किया गया।
===================
प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दी दशहरें पर्व की शुभकामनाएं
नीमच 11 अक्टूबर 2024, प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री तथा नीमच जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने प्रदेश व जिलेवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी है। प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया ने दशहरा पर्व को बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का प्रतीक बताते हुए कहा, कि यह पर्व समाज में उच्च आदर्शो की स्थापना करता है। इस त्यौहार से समाज को सर्वधर्म सम्भाव, एकता जैसे गुणों की प्रेरणा मिलती है। प्रभारी मंत्री ने विजयादशमी पर सभी जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को बधाई देते हुए दशहरा पर्व आपसी प्रेम भाईचारे के साथ मनाने का आव्हान किया है।
================
सांसद व विधायकगणों ने दी दशहरें की शुभकामनाएं
नीमच 11 अक्टूबर 2024, क्षेत्रीय सांसद श्री सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री एवं विधायक जावद श्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक नीमच श्री दिलीपसिह परिहार, मनासा विधायक श्री अनिरूद्ध मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिह चौहान ने जिलेवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। जनप्रतिनिधियों ने दशहरा पर्व को बुराईयों पर अच्छाईयों की विजय का प्रतीक बताते हुए, आपसी प्रेम भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण तरीके से दशहरा पर्व मनाने का आव्हान करते हुए सभी को बधाई दी है।
=============
कलेक्टर एवं एस.पी. ने दी दशहरें की शुभकामनाएं
नीमच 11 अक्टूबर 2024, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल ने जिलेवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं दी है। कलेक्टर एवं एस.पी. ने दशहरा पर्व को असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताते हुए, प्रेम भाईचारे की भावना के साथ यह त्यौहार मनाने की अपील की है। कलेक्टर एवं एस.पी. ने जिले के सभी जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और जिले के सभी नागरिकों को विजयादशमी पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है।
========