
===================
रामपुरा।प्रदेश में पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन मध्यप्रदेश श्रम जीवी पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले की सभी तहसील अध्यक्षों की घोषणा की। जिसमे रामपुरा तहसील अध्यक्ष पद पर विनोद धनोतिया भदाना को नियुक्त किया। धनोतिया की नियुक्ति पर इष्ट मित्रों के द्वारा बधाई दी गयी। धनोतिया ने सभी वरिष्ठ जनो का आभार माना।