मध्यप्रदेशरतलाम

देवउठनी एकादशी पर रतलाम जिले में छुट्‌टी, स्कूल, कॉलेज और शासकीय विभाग बंद रहेंगे; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

देवउठनी एकादशी पर रतलाम जिले में छुट्‌टी, स्कूल, कॉलेज और शासकीय विभाग बंद रहेंगे; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

रतलाम I दिवाली की लंबी छुट्‌टी के बाद एक बार फिर 12 नवंबर देवउठनी एकादशी (देव दिवाली) पर इंदौर, रतलाम, सागर, बैतूल और उमरिया जिले में छुट्टी रहेगी। इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह, रतलाम कलेक्टर राजेश बाथम समेत पांचों अधिकारियों ने सोमवार को इसके आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे।

रतलाम कलेक्टर ने जारी किया छुट्‌टी का आदेश

रतलाम। कलेक्टर राजेश बाथम ने 12 नवंबर 2024 मंगलवार का स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इससे पहले राज्य सरकार ने गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया था, जिसे रतलाम कलेक्टर ने निरस्त कर दिया था।

मांगलिक कार्यों की होगी शुरुआत

देवउठनी एकादशी से मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। यह दिन देव दिवाली के रूप में जाना जाता है। घर-आंगन एक बार दीपों की रोशनी से जगमग होंगे तो आसमान में आतिशबाजी भी होगी।

इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह ने भी स्थानीय अवकाश घोषित किया है।सागर में भी देवउठनी ग्यारस पर अवकाश रहेगा।

देवउठनी एकादशी पर शादी का मुहूर्त नहीं:नवंबर में दो, 8 महीने में 40 शुभ मुहूर्त पौराणिक मान्यता है कि चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं, इसलिए इसे देव प्रबोधिनी एकादशी भी कहते हैं। इस दिन से ही मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इस साल 12 नवंबर को देव उठनी एकादशी के त्योहार से शादियों का सीजन शुरू होगा। इस बार खास यह है कि 8 महीने में 40 विशेष शुभ मुहूर्त हैं लेकिन देवउठनी एकादशी और 2 फरवरी को बसंत पंचमी पर्व पर शादी का एक भी मुहूर्त नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}