खेलमंदसौरमंदसौर जिला
मन्दसौर जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कर उज्जैन संभाग का नाम रोशन किया

================
मन्दसौर जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कर उज्जैन संभाग का नाम रोशन किया
मन्दसौर। शिक्षा विभाग द्वारा राज्य स्तरीय रग्बी इंदौर में आयोजित हुई जिसमे उज्जैन संभाग 19वर्ष बालक, बालिका गोल्ड मेडल एवं 17वर्ष बालिका सिल्वर मेडल जिसमे मन्दसौर जिले के 8 खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन कर उज्जैन संभाग का नाम रोशन किया,खिलाडी इस प्रकार है विधि शर्मा, दिव्या पाटीदार, सोनू पाटीदार, लक्ष्मी पाटीदार, दर्शना पाटीदार, विश्वराज सिंह तवर, पियूष त्रिवेदी, ईशान देवड़ा,कोच , मैनेजर नरेंद्रसिंह सिसोदिया, रग्बी सचिव जैनुल आबेदिन टीम के साथ विशेष सहयोग रहा।इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी श्री बंशीलाल बारीवाल, जिला खेल युवा कल्याण विभाग मंदसौर विजेंद्र देवड़ा सहित मन्दसौर जिले के सभी खेल प्रेमियों ने खेलाडियो को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।



