नीमचमध्यप्रदेश

सोसायटी गोडाउन से किसानों को नहीं मिल रहा खाद, निजी खाद विक्रेता के यहां भी लगी अन्नदाताओं की लंबी कतार 

***************************

राजू पटेल

 कुकड़ेश्वर । क्षेत्र का अन्नदाता इन दिनों यूरिया खाद आपूर्ति के लिये काफी परेशान हो रहा हैं वही इनके साथ खड़े होने वाले किसान नेता और किसानों की सरकार के नुमाइंदे दूर दूर तक कहीं नजर नही आ रहे हैं।

खाद की किल्लत ने किसानों को इस कदर परेशान कर रखा हैं हैं कि किसान सुबह 9 बजे ही निजी खाद विक्रेता के यहां लम्बी कतार में खड़ा देखा जा रहा हैं।

किसानी समय के दौरान किसान को खाद के लिये बाजारों में चक्कर लगाते देखा जा रहा हैं।

बताया जा रहा हैं कि कुकड़ेश्वर में सहकारी समिति के अलावा भी 4-5 निजी खाद विक्रेता हैं लेकिन इसमें से भी केवल दो दुकान पर खाद का वितरण हो रहा हैं जहां पर किसानों को अपनी खेती के समय में कतार लगाकर खाद लेना पड़ रहा हैं।

धूप ओर वाहनों की धूल के बीच खड़ा लाइन में लगा भूखा प्यासा अन्नदाता हाथ में आधार कार्ड लेकर खाद के दो बेग के लिएअपनी बारी का इंतजार करता रहता हैं, इस सोच में वह चिंतित भी नजर आता हैं कि कही मेरा नम्बर आने के दौरान ही खाद खत्म न हो जाये।

कुकड़ेश्वर क्षेत्र किसान बाहुल्य क्षेत्र होने से ज्यादातर किसान खेती पर ही निर्भर है इनसे कुकड़ेश्वर क्षेत्र का समस्त व्यापार व्यवसाय चलता है।

रबी की फसलों में खाद आवश्यकता के लिये किसानो की नगर के बस स्टैंड स्थित पटवा एजेंसी पर दुकान सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। दूसरी तरफ सदर बाजार में मारु एजेंसी पर किसानों की लंबी कतार टोकन लेने की होड़ा मोड़ी लग रही

बताया जा रहा है कि नगर में मात्र दो दुकान पर खाद का विक्रय होने और सोसायटी से सिर्फ पंजीकृत किसानों को खाद दिया जाने के कारण किसानों को लंबी कतारो में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है।

कुकड़ेश्वर सहकारी समिति से मिली जानकारी अनुसार गोदाम में खाद का स्टॉक नहीं है। यहां से केवल पंजीकृत किसानों को ही यूरिया खाद दिया जा रहा है। सोसायटी में खाद की कमी है जबकि निजी खाद विक्रेता की दुकान के बाहर लम्बी कतारें देखी जा रही है।

इनका कहना है-

निजी खाद विक्रेताओं के यहां के स्टॉक की जानकारी ऑनलाइन होती हैं हम निगरानी कर रहे हैं। अगर कोई ज्यादा पैसा लेता हैं तो उस पर कार्यवाही होगी जो कि जानकारी मिलने पर पहले भी जुर्माना लगाया हैं।

इसके अलावा भी सभी दुकानदारों के स्टॉक की जानकारी पब्लिक डोमेन में भी रहती जिसको कोई भी देख सकता हैं। मौके पर राजस्व अमला की निगरानी में जितना ऊपर से माल आया उतना वितरण करवा दिया गया

कुकड़ेश्वर हल्का पटवारी मालवीय एवं राजेंद्र पटेल नगर पटेल एवं कोटवार कारूलाल खींची उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}