नीमचमध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का महा सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से शुरू

सदस्यता अभियान 1 अक्टूबर से शुरू होगा जो 31 अक्टूबर तक चलेगा

*नीमच*

*डॉ.बबलु चौधरी*

प्रदेश में पत्रकारो के सबसे बड़े ट्रेड यूनियन के तहत रजिस्टर्ड संगठन मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का महा सदस्यता अभियान दिनांक 1 अक्टूबर से शुरू होगा ओर 31 अक्टूबर तक चलेगा। उपरोक्त विषय में जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं जिला महासचिव चेनसिंह सोलंकी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया एवं वरिष्ठ नेतृत्व के निर्देशानुसार वर्ष 2025 के लिए संगठन का महा सदस्यता अभियान शुरू होगा जो प्रदेश के सभी जिलो में एक साथ चलेगा इसी क्रम में नीमच जिला इकाई में भी जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर 1 अक्टूबर को वृहद बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान की प्रभावी शुरुआत की जाएगी तथा इसके पश्चात जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन के नेतृत्व में जिले के प्रत्येक नगर शहर ओर गांव में सदस्यता अभियान चलाया जाकर सभी पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ा जाएगा। जिलाध्यक्ष जैन एवं महासचिव चेनसिंह सोलंकी ने जिले के अधिक से अधिक पत्रकार साथियों को संगठन से जोड़ने की बात कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}