घटनारतलाम

डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत, ड्यूटी से घर लौट रहे थे, रतलाम लाते समय रास्ते में तौड़ा दम

 

नामली । ड्यूटी से अपने घर लौट रहे एक होमगार्ड जवान को रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। घायल को परिजन रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर आ रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई।

घटना शनिवार सुबह 11 से 11.30 बजे की है। नामली के स्टेशन रोड निवासी होमगार्ड जवान दिलीपसिंह राठौर (55) बांगरोद पुलिस चौकी से ड्यूटी कर अपने घर लौट रहे थे। तभी घर के पास तेज गति में आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से वह नीचे गिर गए। डंपर ने कमर से नीचे के हिस्से व पैरो को रौंद दिया।नामली पुलिस थाने में डंपर जप्त।

घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। डंपर चालक मौके से भाग गया। घायल को रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर निकले। रास्ते में उनकी मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

नामली थाना प्रभारी विक्रमसिंह चौहान ने बताया कि डंपर की टक्कर से होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। डंपर को जप्त कर लिया है। ड्रायवर की तलाश की जा रही है।

रफ्तार पर नहीं है लगाम

नामलीवासियों के अनुसार क्षेत्र की छोटी-छोटी बस्तियों में तेज रफ्तार में डंपर निकलते है। लेकिन जिम्मेदारों इस और ध्यान नहीं दे रहे है। क्षेत्र में काफी मात्रा में अवैध उत्खनन के कारण दिन रात डंपरो का आना-जाना लगा है। रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य भी चल रहा है। लेकिन डंपरो की रफ्तार पर लगाम नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
06:33