औरंगाबादखेल-स्वास्थ्यबिहार

शारिरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने हरिओम

शारिरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष बने हरिओम

 

 

बिहार औरंगाबाद से धर्मेन्द्र गुप्ता

 

 

 

गुरुवार को जिले के इंडोर स्टेडियम में जिला शारिरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक संघ का एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पूर्व संघ के जिला इकाई को भंग कर दिया गया। और नए सिरे से संघ का जिला इकाई का गठन किया गया। सर्वसम्मति से अध्यक्ष हरिओम कुमार, सचिव देवांक भट्ट, कोषाध्यक्ष पूजा कुमारी, संगठन मंत्री विकास कुमार, उपाध्यक्ष राजू कुमार और मीडिया प्रभारी चंदन कुमार को बनाया गया।

संघ के जिलाध्यक्ष बनने पर हरिओम कुमार ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका निष्ठा पूर्वक पालन करने का प्रयास करूंगा। जिले के शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक शिक्षक की लड़ाई को आगे तक ले जाना हम लोगों का उद्देश्य है।

बिहार सरकार से नवनियुक्त शारीरिक शिक्षक को अंशकालिक से पूर्णकालिक करने एंव सामान शिक्षकों के तर्ज पर समान वेतन देने की मांग की

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक के साथ सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है। एक हीं विद्यालय में अन्य शिक्षकों को का सम्मानजनक वेतन दिया जा रहा है तो वहीं शारीरिक शिक्षा स्वास्थ्य अनुदेशक को शिक्षक के रूप में नहीं देखा जाता है।

इस बैठक में इस बैठक में अमित कुमार, विमल मिश्रा, विपिन कुमार, रिचा राजभर्षी, विनीत कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश, और जावेद सिद्दकी शिक्षक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}