
चौमहला -भाजपा सदस्यता अभियान-2024 भाजपा राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के अन्तर्गत आज विधानसभा क्षेत्र डग के चौमहला मंडल और उन्हेल मंडल में संगठन के जिला प्रभारी छगन माहुर, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक जगदीश मीणा क्षैत्रिय विधायक श्री कालूराम मेघवाल, जिला महामंत्री दिनेश अग्रवाल, चौमहला मंडल अध्यक्ष श्री गौतम जैन उन्हेल मंडल अध्यक्ष श्री सुल्तान सिंह और भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं के साथ सदस्यता अभियान कार्यक्रम के तहत बूथ no. 228 और 232 पर सदस्य बनाए। बैठक में विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य के प्रति समर्पित भाजपा परिवार का हिस्सा बनने के आह्वान के साथ उपस्थित समस्त मण्डलों के पदाधिकारियों को अधिक से अधिक संख्या में भाजपा सदस्य बनाने का संकल्प दिलाया।