क्या कहते आपके सितारे देखिए साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर2024

क्या कहते आपके सितारे देखिए साप्ताहिक राशिफल 18 सितंबर से 24 सितंबर2024
ज्योतिषाचार्य पंडित यशवंत जोशी
मंदसौर
मेष राशि:-
मेष राशि के जातकों के लिए भी यह सप्ताह बेहद ही शानदार रहने वाला है। इस दौरान कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा-सराहना मिलेगी,हालांकि ख़र्चों को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा इस सप्ताह आप अपने अधूरे और लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे और साथ ही कर्ज़ से भी छुटकारा पाने के लिए यह समय बेहद ही शुभ साबित होगा।
वृषभ राशि:-
राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सामान्य रहेगा,स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो इस सप्ताह आपको तनाव, सिरदर्द और आंखों में जलन जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, हालांकि इस सप्ताह आपको अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मान सम्मान प्राप्त होगा,इस सप्ताह आपको लोगों से झगड़ा और विवाद करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि:-
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सम्मान और प्रशंसा हासिल होगी। साथ ही इस राशि के व्यापारी जातकों को भी अच्छी सुचना प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। पारिवारिक जीवन के लिए समय बेहद ही उत्तम रहेगा। आर्थिक पक्ष से संबंधित कोई भी फैसला लेने से पहले सतर्क रहें।
कर्क राशि:-
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कर्ज से छुटकारा प्राप्त करने में मदद मिलेगी। साथ ही इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि, अपने ख़र्चों पर विशेष ध्यान रखें। अन्यथा गैर जरूरी चीजों पर खर्च करके आपको बाद में पछतावा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठजन से सराहना प्राप्त हो सकती है,इस सप्ताह अपने जीवनसाथी के साथ कुछ झगड़ों आदि का सामना करना पड़ सकता है।
सिंह राशि:-
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने के लिए यह सप्ताह एक अच्छा समय साबित हो सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपको अपने ख़र्चों पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन के लिहाज से यह समय अनुकूल रहेगा। आप इस दौरान अपने घर और रिश्तेदारों के साथ समय बिताएंगे।
कन्या राशि:-
कन्या के जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का विचार कर सकते हैं। इसके अलावा इस दौरान आपके रिश्तेदारों, दोस्तों, और भाई बहनों के साथ आपके संबंध मधुर बनेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो आपको सावधानी बरतने की विशेष सलाह दी जाती है। अन्यथा आपको पेट से जुड़ी कोई दिक्कत परेशान कर सकती है।
तुला राशि:-
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में अपने सहकर्मियों का साथ प्राप्त होगा। हालांकि आर्थिक पक्ष के लिहाज़ से बात करें तो यहां आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता पड़ सकती है। व्यापारी जातकों को अच्छी डील प्राप्त करने में थोड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही किसी वजह से धन हानि की भी आशंका है। वहीं दूसरी तरफ इस सप्ताह आप अपने विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक राशि:-
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह संभल कर चलने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आपका कोई मजा आपके लिए समस्या की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस सप्ताह आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में भी सफल रहने वाले हैं। वहीं आर्थिक पक्ष के लिहाज से बात करें तो यह समय आपके लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आर्थिक लाभ के साथ-साथ आपको अतीत में किए गए किसी निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है।
धनु राशि:-
धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस दौरान आप अपने स्वास्थ्य को ज्यादा बेहतर बनाने पर जोर देंगे। इसके अलावा विदेशों से जुड़ा कोई सौदा आपको शुभ परिणाम हासिल करने में मददगार साबित होगा। आर्थिक पक्ष के लिहाज से समय ठीक रहेगा क्योंकि इस स्रोतों से धन कमाएंगे। कार्यस्थल में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपने वरिष्ठ अधिकारियों से बहसबाजी करने से बचें।
मकर राशि:-
इस सप्ताह आपको निवेश करने से भी बचने की सलाह दी जाती। अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ जाएगा। स्वास्थ के लिहाज से बात करें तो इस सप्ताह आपको पाचन संबंधी कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं,इस राशि के व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस दौरान अपने व्यावसायिक भागिदार के साथ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही इस सप्ताह आपका दुश्मन या तो आप को नुकसान पहुंचा सकता है या फिर आप से सुलह कर सकते हैं।
कुंभ राशि:-
इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि पारिवारिक जीवन के लिहाज से आपके घर में कुछ सुधार देखने को मिलेगा और साथ ही आपके पिता से आपके संबंध भी मजबूत होंगे,इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। इस सप्ताह आपको मानसिक तनाव और स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस राशि के विद्यार्थी जातकों के लिए भी यह सप्ताह कुछ खास अनुकूल नहीं कहा जा सकता।
मीन राशि:-
इस राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद ही अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह आपको भाग्य का साथ मिलेगा और समाज में नाम और प्रसिद्धि में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में उचित मान-सम्मान और पदोन्नति मिलने की भी प्रबल संभावना बनती नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से बात करें तो भी यह समय बेहद ही अनुकूल रहने वाला है और पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी यह सात दिन आपके लिए आनंद और खुशी से भरे रहने वाले हैं।