रतलामतालराजनीति

ताल नगर परिषद के वार्ड 09 पार्षद के उप चुनाव में दो भाजपा नेत्रियां आमने-सामने -कांग्रेस प्रत्याशी विहिन से मुकाबला बना रोचक

 

 

ताल ब्यूरो चीफ –शिवशक्ति शर्मा

नगर परिषद ताल के वार्ड क्रमांक 09 में महिला पार्षद पद के उप चुनाव हो रहे है। जिसमें नगर परिषद के वर्ष 2022 में मुख्य चुनाव हुए थे। उक्त समय भाजपा ने विनीता परमार को भाजपा से टिकट दिया था, परंतु चुनाव मे भाजपा की बागी निर्दलीय प्रत्याशी ईश्वरीबाई बैरागी चुनाव जीती थी, किंतु उनकी मृत्यु हो जाने से वार्ड मे उप चुनाव हो रहे है ऐसे मे भाजपा ने पार्टी की गाईड लाईन अनुसार वार्ड की दिवंगत महिला पार्षद की देवरानी श्रीमती सीमा बैरागी पति नारायणदास बैरागी निवासी वार्ड क्रमांक नो ताल को भारतीय जनता पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाया है। भाजपा के इस निर्णय से जमीनी कार्यकर्ताओं में व वार्डवासियों में भी खुशी की लहर की चर्चा होना बताया जा रहा है। श्रीमती बैरागी मैदान मे दृढ़ता के साथ डटी हुई है।

वहीं दुसरी और विनीता परमार निर्दलीय रूप से अपना भाग्य अजमा रही है।जो वार्ड में काफी जोर आजमाइश करते दिखाई दे रही हैं।

वहीं भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सीमा बैरागी- नारायणदास बैरागी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने में आलोट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चिंतामणी मालवीय,भाजपा, जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधी कालु सिंह पडिहार ,,ताल भाजपा मण्डल अध्यक्ष ,विशाल काला,

भाजपा महामंत्री एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधी संजय बंटी पितलिया, भारतीय जनता पार्टी के जमीनी कार्यकर्ता ,वार्डवासी भाजपा प्रत्याशी श्रीमती बैरागी के पक्ष मे चुनाव प्रचार कर रहे हे। उनको वार्डवासियों की सहानुभूति मिलना भी बताया जा रहा हैं। वर्तमान निर्दलीय प्रत्याशी परमार को भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व में दो बार भाजपा पार्टी से प्रत्याशी बनाया था परंतु वे चारों चुनाव हारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विधानसभा चुनाव में भी उनके द्वारा पार्टी के खिलाफ काम किया गया था।इसलिए अबकी बार भाजपा पार्टी से इनका टिकट काट दिया गया है।

भाजपा प्रत्याशी सीमा बैरागी के पक्ष में नुक्कड सभाओं का भी आयोजन हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी नहीं होने से आपसी मुकाबला काफी संघर्षपूर्ण और रोचक माना जा रहा है।

वहीं विडंबना यह देखी जा रही है कि नगर परिषद अध्यक्ष व उनके कार्यकर्ता बागी प्रत्याशी श्रीमती परमार के पक्ष में जाते हुए देखे जा रहे है।यह भाजपा के दो गुटों की गुटबाजी को प्रत्यक्ष रूप से उजागर कर रही है।अब देखना है कि ऊंट किस करवट बैठता है।जो भविष्य के गर्भ में छुपा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}