मंदसौरमध्यप्रदेश

मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती कांग्रेस द्वारा गाँव भालोट में मनाई गई

 

मंदसौर। खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जन्म जयंती कांग्रेस पार्टी द्वारा गाँव भालोट में मनाई गई। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री विपिन जैन, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष कांतिलाल राठौर, गांधीवादी विचारक राजेश तिवारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य विकास दशोरा विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत में ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद विधायक विपिन जैन ने कहा कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी ने देश को खेलों के प्रति एक नई दिशा देने का कार्य किया। मुख्य वक्ता राजेश तिवारी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद जी ने एक खिलाड़ी के रूप में भारत में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में भारत की एक अमिट छाप छोड़ी हम सभी को मेजर ध्यानचंद जी के खेल के प्रति लगाव के ऊपर गर्व है एवं उनका देश प्रेम एवं खेल के प्रति लगाव सदेव समस्त देशवासियों को मार्गदर्शन देता रहेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ अभिभाषक कांतिलाल राठोर, ब्लॉक अध्यक्ष विकास दशोरा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष डाक्टर घनश्याम कुमावत, मंडलम अध्यक्ष रविंद्र कुमावत, जिला पदाधिकारीगण प्रहलाद शर्मा, राजू कारपेंटर, वली मोहम्मद, भारत सिंह भाटी, गोविंद सिंह डोराना, सेक्टर अध्यक्षगण दिनेश कुमावत, मांगीलाल परमार, केलाश कुमावत, ब्लॉक पदाधिकारीगण दीपक मंडोवरा, भगत अहिरवार, परमानंद जी पाटीदार, जीतू गुगरद्व नगर अध्यक्ष गण विनोद गोयल, कमल नकुम, रमेश धनगर, कार्यकर्ता गण उदित सोलंकी, शिव साहू, श्याम राठौर, दशरथ सुहिल, सुनील धनगर, लक्ष्मीनारायण राठौर, सुखदेव कुमावत, गोविंद कुमावत, समरथ कुमावत, भारतकुमावत, सुखदेव कुमावत, गोविंद सुहिल, रोहित सुहिल राहुल चौधरी, रोहित धनगर, भंवरलाल, देवी सिंह भाटी, अशोक कुमार जैन, तुलसीराम सोलंकी आदि अनेक कार्यकर्ता एवं गांव के अनेक गणमान्य नागरिकों एवं अनेक बच्चों ने कार्यक्रम में सहभागिता की इस अवसर पर क्रिकेट की किट भी वितरित की गई। संचालन जिला कांग्रेस सचिव प्रहलाद शर्मा ने किया एवं आभार मंडलम अध्यक्ष रविंद्र कुमावत ने माना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}