सम्मानदेशपश्चिम बंगाल

राघब चंद्र नाथ को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल के विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रानीडांगा यशोदा एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा राघब चंद्र नाथ को मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ सबिता मिश्रा ने कहा कि राघब चंद्र नाथ ने समाज के लिए विभिन्न विकासात्मक कार्य किए हैं, जिनके योगदान को देखते हुए उन्हें इस मानद उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है।

कार्यक्रम में विद्यासागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के शिक्षक, शिक्षण प्रशिक्षु, और शिक्षाविद् उपस्थित थे।

यह सम्मान न केवल डॉ राघब चंद्र नाथ के लिए बल्कि पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। समाजसेवियों और शिक्षाविदों ने उनके इस महत्वपूर्ण योगदान को सराहा और कहा कि उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। तथा प्रोफेसर, शिक्षक, समाजसेवी, और अन्य लोगों ने डॉ. राघब चंद्र नाथ को उनकी इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}