मंदसौरमंदसौर जिला

गायत्री परिवार व वर्क संस्था के श्रमदानी ने कालाखेत बावड़ी में श्रमदान कर आधी ट्राली कचरा निकाला

गायत्री परिवार व वर्क संस्था के श्रमदानी ने कालाखेत बावड़ी में श्रमदान कर आधी ट्राली कचरा निकाला

मंदसौर। कालाखेत स्थित बावड़ी में गायत्री परिवार के श्रमदानियों ने दो घण्टे में आधी ट्राली कचरा निकालकर इकट्ठा किया व नगरपालिका को सूचना दी कि भरकर ले जाये।
सामाजिक संस्था गायत्री परिवार के कार्यकर्ता अपना अमूल्य समय निकालकर सफाई अभियान मंे लगे हुए है पर जनता को भी थोड़ा समझना चाहिये पानी में ही कचरा डाला जा रहा है। इतनी गंदगी हो गई है पानी दूषित हो गया है। 12 साल से गायत्री परिवार ने बावड़ी को कई बार साफ कर दिया वहां की जनता नहीं समझ रही है। गंदगी न करे न करने दे। मुख्यमंत्रीजी ने बावड़ी का सफाई अभियान चलाया था फिर वहीं दशा हो गई हैं जब तक ठोस कार्यवाही नहीं होगी जनता को समझ में नहीं आयेगी। आने वाले समय में पानी ही दूषित हो जायेगा। पानी के स्त्रोत ही खत्म हो जायेंगे तो हेण्डपम्प से गरीब जनता पानी लाती है यही पानी तो हेण्डपम्प में जाता है। पानी के स्त्रोत पूरे साल गर्मी में भी पानी कम नहीं पड़ता है, बावड़ी तालाब नदी की सफाई गर्मी में करवाना चाहिए। गहरीकरण यहां की बावड़ी बहुत पुरानी है और पुरे साल पानी भरा रहता है नगरपालिका को पेड़ पौध व पानी मोटर द्वारा ले सकते है। शासन प्रशासन को कार्य करना चाहिए और अधिकारी सेर्व करे और कार्य को गति प्रदान करे।
श्रमदानी रमेश सोनी ने गायत्री परिवार व नगरपालिका से मिलकर 15 दिन श्रमदान किया था और नगरपालिका केा जाली लगाने का कहा था। यह कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। नपा एक साल से अधूरे इस कार्य को कराये जिससे गंदगी रूक सके। स्वच्छता अभियान के प्रभारी हर्ष शर्मा ने कहा कि हम दो घण्टे अपना अमूल्य समय निकालकर श्रमदान कर रहे है और फिर कोई व्यक्ति गंदगी फैलाता है  उस पर चालानी कार्यवाही करना चाहिये नहीं तो श्रम बेकार हो जायेगा। नपा शासन प्रशासन इस पर पूरा ध्यान दे।
सफाई अभियान के मांगीलाल ने कहा कि सफाई अभियान में व्यक्ति को जुड़ना और और सफाई अभियान में सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए। जिससे अभियन को ओर गति मिलेगी। मिशन 2026 अभियान चलाया जा रहा है।
वर्क संस्था के फिरोज हुसैन ने कहा कि हम गायत्री परिवार से जुड़कर नेक कार्य में लगे हुए है। रोजा रखकर भी एक अच्छा कार्य रोजे में हो रहा है। आने वाले समय में पानी पर युद्ध होा। अगला श्रमदान तेलिया तालाब पर होगा। प्रभारी रमेश सोनी होंगे।
श्रमदान में हर्ष शर्मा, योगेशसिंह सोम, रमेश सोनी, जाफर मंसूरी, उमेद मंसूरी, फिरोज हुसैन, इकबाल खां, बाबेल टेलर और उनकी धर्मपत्नी ने श्रमदान में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}