
किशनगढ़ ताल
ठाकुर शंभू सिंह तंवर
स्थानीय पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खामरिया आलोट ,में 15 अगस्त आजादी का पर्व 78 वॉ स्वतंत्रता दिवस पूर्ण गरिमामयी तरीके से धूमधाम से मनाया गया।
सर्वप्रथम विद्यालय प्राचार्य शांतिलाल तेली को उप प्राचार्या सुचिता खुराना एवं खेल शिक्षक परवेज खान द्वारा परेड का निरीक्षण करवायी गयी,पश्चात प्राचार्य शांतिलाल तेली द्वारा ध्वजारोहण कर मार्चपास्ट की सलामी ली गयी।
मार्चपास्ट विद्यालय नायक मास्टर नागेश्वर के नेतृत्व में स्काउट गाईड एवं विभिन्न सदनों के दल द्वारा आकर्षक तरीके से कदमताल के साथ प्रस्तुत किया गया,कार्यक्रम में झंडागीत एवं सांकृतिक कार्यक्रम भारत देश महान,आदियोगी डांस एवं अन्य नृत्य संगीत शिक्षक गजानन रणदिवे के मार्गदर्शन में प्रस्तुत किये गये।
सामूहिक पी टी प्रदर्शन विद्यालय के समस्त विद्यार्थियों द्वारा जबकि पिरामिड प्रदर्शन छात्रों द्वारा किया गया,कार्यक्रम में विद्यार्थियों मंथन राजपुरोहित, यशवी पटेल एवं चंद्रशेखर द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत भाषण प्रस्तुत कर विद्यालय प्राचार्य एवं उप प्राचार्य द्वारा सम्बोधित किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे मिष्ठान एवं नमकीन का वितरण तथा विशेष भोजन व्यवस्था मेस विभाग की ओर से की गयीं ,जिसमे मुकेश नागर, विशाल पुराणिक,राम राणावत,रामचरण आंकेल की टीम का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में विद्यालय लाईटिंग व्यवस्था एवं साज सज्जा व्यवस्था में कला शिक्षक मेघराज मीना एवं जितेंद्र पाटीदार का योगदान सराहनीय रहा, संचालन विद्यर्थियों अंकित जाट एवं दुर्विका झंवर के साथ शिक्षक राजाराम चौधरी द्वारा किया गया।