शामगढ़मंदसौर जिला
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया

शामगढ : गरोठ रोड स्थित चौधरी कॉम्प्लेक्स मे देश का 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सोनू जायसवाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यवाहक ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद फरक्या, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंकज मुजावदीया, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पवन पांडे, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मझौलिया, दर्शन सिंह पंजाबी सर, महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव साजिया खान, पूर्व नपा अध्यक्ष संध्यादेवी जायसवाल, जितेंद्र मुजावदिया, पूर्व पार्षद आरिफ बेग, डॉ दिनेश चौहान, मनीष केजी, सतीश देसाई, मोहब्बत की दुकान मुकेश टांक सहित कांग्रेस के वरिष्ठजन पदाधिकारीगण कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।