पर्यावरणमंदसौरमंदसौर जिला

राज्य शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष श्री यादव ने किया पौधारोपण

 

मन्दसौर। राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष श्री जगदीश यादव ने मंदसौर जिले के प्रवास पर प्रथम भगवान श्री पशुपतिनाथजी का पूजन अर्चन कर अभिषेक कर सभी साथियों की उतरोतर प्रगति की कामना करते हुए जिले के शासकीय विद्यालय छोटा गाडरिया मे एक पेड़ माँ के नाम अभियान को जारी रखते हुए पौध रोपण किया।
श्री जगदीश यादव ने कहा कि राज्य शिक्षक संघ मध्यप्रदेश द्वारा प्रदेश में निरंतर पर्यावरण सवरंक्षण एवं रचनात्मक कार्य किये जाते रहे है इस वर्ष संघ के साथियों द्वारा एक पेड माँ के नाम अभियान अंतर्गत कार्य जारी है। आपने कहा कि मै प्रदेश के अनेक जिलों मे निरंतर प्रवास  में संगठनात्मक कार्यक्रम के साथ साथ विद्यालय परिवेश की सुंदरता एवं गुणवता पूर्ण शिक्षा हेतु प्रयास जारी है हम सब प्रदेश को शिक्षा के क्षेत्र मे उतरोतर प्रगति हेतु संकल्पित है।
प्रांतीय महासचिव दिनेश शुक्ला ने बताया की राज्य शिक्षक संघ प्रदेश के सभी जिलों मे पर्यावरण संरक्षण के लिए सतत कार्यक्रम करता रहा है। आज आवश्यकता है हमारे आसपास का परिवेश स्वच्छ एवं हराभरा हो तभी विद्यालय का वातावरण खुशहाल होगा।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रांतीय महासचिव सर्वश्री दिनेश शुक्ला, नेपाल सिंह राणावत, पंकज मंडलोई, हरिसिंह राठौर, सुनील धनोतिया, गोपाल सोनी, रणछोड़ निनामा, राजेंद्र पाटीदार उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}
23:00